Skip to content

Naukari4u

More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Filter by Categories
Admission
Admit Card
Answer Key
BANK
Bihar Govt. Jobs
chhattisgarh Govt. Jobs
Delhi Govt. Jobs
DOPT ORDER
DSSSB
ELECTRICAL
Haryana GK Hindi
Haryana Govt. Jobs
HPSC
HRMS
HSSC
HSSC EXAM
ITI
Latest Jobs
LHB TL & AC
MP Govt. Jobs
Previous Year Question Paper
Public Notice
Punjab Govt. Jobs
RAILWAY
Railway Govt. Jobs
Rajasthan Govt. Jobs
Results
RPSC
RSMSSB
Sarkari Yojana
Seniority
Service Rules
Share Market
Solved Papers
SSC
Syllabus
UK Govt. Jobs
UKPSC
UKSSSC
Uncategorized
UP Govt. Jobs
UPPBPB
UPSC
UPSSSC

HSSC CET GROUP-C PREVIOUS YEAR PAPER 05/NOV/2022 1st SHIFT (Solved)

आयोजन (Event)विवरण (Details)
परीक्षा (Exam)HSSC CET GROUP-C
परीक्षा तिथि (Exam Date )05/NOV/2022
शिफ्ट 1st Shift
प्रश्नों की संख्या 100 
आयोजक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)
केटेगरी HSSC CET GROUP-C Previous Year Solved Question Paper
  1. 1.  निम्नलिखित जलमार्गों में से किस जलमार्ग को सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 2 के रूप में घोषित किया गया है?
    1. इलाहाबाद और हल्दिया के गंगा नदी मध्य (1620 कि.मी.)
    2. सदिया और धुबरी के मध्य ब्रह्मपुत्र नदी (891 कि.मी.)
    3. केरल में पश्चिम तटीय नहर (कोट्टापुरम कोल्लम, उद्योगमंडल व चंपक्कारा नहरें – 205 कि.मी.)
    4. काकीनाडा पुदुच्चेरी नहर स्ट्रेच के साथ-साथ गोदावरी और कृष्णा नदियों के निर्दिष्ट भाग (1078 कि.मी.)
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ सदिया और धुबरी के मध्य ब्रह्मपुत्र नदी (891 कि.मी.)
  2. 2. किसी सरकारी क्षेत्र के उपक्रम (पी.एस.ई.) की इक्विटी के एक भाग को सार्वजनिक रूप से बेचना क्या कहलाता है?
    1. राष्ट्रीयकरण
    2. विनिवेश
    3. परिसीमन
    4. समुदायीकरण
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ विनिवेश
  3. 3. बाज़ार संतुलन रेखाचित्र में, यदि माँग वक्र बाईं ओर को शिफ्ट करता है तथा साथ ही पूर्ति वक्र दाईं ओर को शिफ्ट करता है, तो संतुलन की कीमत पर क्या प्रभाव दिखेगा?
    1. घटेगा
    2. बढ़ेगा
    3. अपरिवर्तित रहेगा
    4. अनिश्चित रहेगा
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ घटेगा
  4. 4. भारत का पहला राष्ट्रवादी कला विद्यालय वर्ष 1919 में किस विश्वविद्यालय में स्थापित किया गया था?
    1. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
    2. विश्व भारती विश्वविद्यालय
    3. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
    4. इलाहाबाद विश्वविद्यालय
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ विश्व भारती विश्वविद्यालय
  5. 5. औपनिवेशिक भारत में अंग्रेजों द्वारा तैयार की गई एक व्यवस्था, ‘सहायक संधि’, की मुख्य विशेषताऐ  निम्नलिखित में से कौन-सी थी
    • (A) इसे लॉर्ड वेलेज़्ली द्वारा बनाया गया था।
      (B) सहयोगी पक्ष के भू-क्षेत्र में एक ब्रिटिश सैनिक टुकड़ी तैनात रहेगी।
      (C) सहयोगी पक्ष किसी अन्य शासक के साथ कोई संधि नहीं कर सकेगा।
      (D) ब्रिटिश सहयोगी पक्ष की केवल आंतरिक चुनौतियों से रक्षा करेंगे।
    नीचे दिए गए कूट से सही विकल्प का चयन कीजिए:
    1. केवल (B)
    2. (A) और (B)
    3. (A), (B) और (C)
    4. (A) और (D)
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ (A) और (B)
  6. 6. निम्नलिखित में से कौन-से देश ‘साथ आकर’ संघ बनाने के उदाहरण हैं?
    • (A) भारत
      (B) संयुक्त राज्य अमेरिका
      (C) ऑस्ट्रेलिया
      (D) स्पेन
    नीचे दिए गए कूट से सही विकल्प का चयन कीजिए:
    1. (A) और (B)
    2. (B) और (C)
    3. (A) और (C)
    4. (B) और (D)
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ (B) और (C)
  7. 7. भारत के संविधान में संशोधन करने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
    • (A) संसद को भाग III को छोड़कर संविधान के किसी भी भाग को संशोधित करने की शक्ति है।
      (B) संविधान संशोधन विधेयक केवल लोक सभा में ही पेश किया जा सकता है।
      (C) संविधान संशोधन विधेयक को पारित किए जाने के बाद राष्ट्रपति की अनुमति की आवश्यकता होती है।
    नीचे दिए गए कूट से सही विकल्प का चयन कीजिए:
    1. (A) और (C)
    2. केवल (B)
    3. केवल (C)
    4. (A) और (B)
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ केवल (C)
  8. 8. ओलम्पिक में भारत ने वर्ष 1900 से लेकर 2020 तक किस स्पर्धा में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीते हैं?
    1. निशानेबाज़ी
    2. हॉकी
    3. मुक्केबाज़ी
    4. कुश्ती
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ हॉकी
  9. 9. 17 सितम्बर 2022 को आयोजित ‘रोगी सुरक्षा दिवस’ का नारा क्या था?
    1. “स्वास्थ्य, बिना दवा”
    2. “देवा की जगह ध्यान”
    3. “ दवा, बिना नुकसान”
    4. “स्वास्थ्य के साथ योग”
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ दवा, बिना नुकसान”
  10. 10. निम्नलिखित में से किस प्लास्टिक का प्रयोग बिजली के स्विच बनाने के लिए किया जाता है?
    1. पॉलिथीन
    2. पी वी सी
    3. बैकेलाइट
    4. टेफ्लॉन
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ बैकेलाइट
  11. 11. उस पौध समूह का क्या नाम है, जिसके पौधे नग्नबीजी और बहुवर्षी, सदाबहार तथा काष्ठीय होते हैं?
    1. जिम्नोस्पर्म
    2. एंजियोस्पर्म
    3. टेरिडोफाइटा
    4. ब्रायोफाइटा
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ जिम्नोस्पर्म
  12. 12. निम्नलिखित में से कौन-सा सही क्रम है?
    1. किलोबाइट > पिटाबाइट > योटाबाइट > मेगाबाइट
    2. मेगाबाइट किलोबाइट टेराबाइट > गिगाबाइट
    3. एक्साबाइट > पिटाबाइट > टैराबाइट > गिगाबाइट
    4. पिटाबाइट > ज़ेटाबाइट > गिगाबाइट > टेराबाइट
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ एक्साबाइट > पिटाबाइट > टैराबाइट > गिगाबाइट
  13. 13. गूगल, बिंग तथा याहू इनमें से किसके उदाहरण हैं?
    1. सर्च इंजन
    2. मोबाइल एप्लीकेशन
    3. सॉफ्टवेयर
    4. फायरवॉल
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ सर्च इंजन
  14. 14. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन यूनिफॉर्म रिसोर्स आइडेंटिफायर के बारे में सही है?
    1. यह नियमों का एक समूह है जिसके द्वारा वेब पर आपस में जुड़े हुए वेब पेजों को प्राप्त किया जा सकता है।
    2. यह वेब पर उपलब्ध प्रत्येक संसाधन के लिए एक यूनीक (अद्वितीय) एड्रेस अथवा पथ है।
    3. यह नेटवर्क एडेप्टर से जुड़ी एक यूनीक वेल्यू है।
    4. यह एक यूनीक एड्रेस है जिसके द्वारा नेटवर्क के प्रत्येक नोड को अनन्य तरीके से पहचाना जा सकता है।
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ यह वेब पर उपलब्ध प्रत्येक संसाधन के लिए एक यूनीक (अद्वितीय) एड्रेस अथवा पथ है।
  15. 15. निम्नलिखित में से कौन सुनिश्चित करता है कि डाटाबेस में डाटा सटीक (त्रुटिहीन) तथा विश्वसनीय है?
    1. डाटाबेस स्कीमा
    2. डाटाबेस कन्स्ट्रेन्ट
    3. डाटा डिक्शनरी
    4. डाटाबेस इन्स्टेन्स
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ डाटाबेस कन्स्ट्रेन्ट
  16. 16. जिस प्रकार ‘BLUNT’ का संबंध ‘lBuTn’ से है, उसी प्रकार ‘SHARP’ का संबंध किससे होगा?
    1. HspaR
    2. PraHs
    3. hSaPr
    4. AhSpR
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ hSaPr
  17. 17. जिस प्रकार ‘ANGLES’ का संबंध ‘GNASEL’ से है, उसी प्रकार ‘SQUARE’ का संबंध किससे होगा?
    1. UQSERA
    2. UQSARE
    3. USQERA
    4. UQSREA
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 
  18. 18. निम्नलिखित में भिन्न पद ज्ञात कीजिए।
    1. सभाभवन कुर्सी
    2. पंखुड़ी – फूल
    3. अंगुली – हाथ
    4. ईंट – दीवार
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ सभाभवन कुर्सी
  19. 19. ऐसे संख्या संयोजन का चयन कीजिए जिसके अनुसार अक्षरों को व्यवस्थित किए जाने से एक सार्थक शब्द बनाया जा सके:
    • G N A E H R
      1 2 3 4 5 6
    1. 5, 3, 1, 2, 4, 6
    2. 5, 3, 2, 1, 4, 6
    3. 5, 3, 1, 2, 6, 4
    4. 3, 5, 6, 2, 4, 1
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 5, 3, 2, 1, 4, 6
  20. 20. X Y Z A B C Q R S O P M N J H I # ÷ 1 2 3 4 5 दी गई श्रृंखला के मध्य घटक से दायीं ओर निम्नलिखित में से तीसरा घटक कौन-सा होगा?
    1. M
    2. N
    3. J
    4. H
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ H
  21. 21. निम्नलिखित में भिन्न पद कौन-सा है?
    5, 15, 20, 24, 25
    1. 15
    2. 20
    3. 24
    4. 25
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 24
  22. 22. तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। सामान्यत: ज्ञात तथ्यों से भिन्न होते हुए भी कथनों को सत्य मानते हुए यह निर्णय कीजिए कि तार्किक रूप से कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से निकलते हैं।
    • कथन:
      कुछ प्लेट चम्मच हैं।
      कुछ कटोरे प्लेट हैं।
      सभी चम्मच कटोरे हैं।
    • निष्कर्ष :
      (I) कुछ प्लेट कटोरे हैं।
      (II) कुछ कटोरे चम्मच हैं।
      (III) कुछ चम्मच प्लेट हैं।
    1. केवल I और II निकलते हैं।
    2. केवल II और III निकलते हैं।
    3. I और III निकलते हैं।
    4. सभी I, II और III निकलते हैं।
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ सभी I, II और III निकलते हैं।
  23. 23. निम्नलिखित संख्यात्मक शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?27, 216, 729,?, 3375
    1. 1729
    2. 1728
    3. 1500
    4. 20736
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 1728
  24. 24. आप एक रेस्तराँ के मालिक हैं। आपका एक डिलीवरी ब्वॉय समय पर भोजन पहुँचाने की जल्दबाजी में मामूली दुर्घटना का शिकार हो जाता है उसे 5 दिन के आराम की आवश्यकता है। आप निम्नलिखित में से कौन-सी कार्रवाई करेंगे?
    1. आप उसे नौकरी से निकाल देंगे।
    2. आप उसे 5 दिन के लिए निलंबित कर देंगे।
    3. आप उसे 5 दिन के लिए बिना वेतन छुट्टी पर जाने के लिए कहेंगे
    4. आप उसे 5 दिन का सवेतन अवकाश देंगे और उसके चिकित्सा व्यय का भी भुगतान करेंगेI
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ आप उसे 5 दिन का सवेतन अवकाश देंगे और उसके चिकित्सा व्यय का भी भुगतान करेंगेI
  25. 25. ‘A’, ‘B’, ‘C’, ‘D’, ‘E’ और ‘F’ छह व्यक्ति हैं ‘C’ ‘D’ से बड़ा है। ‘A’ सबसे छोटा है ‘B’ और ‘D’ बराबर आयु के हैं। ‘B’ ‘E’ से बड़ा है ‘C’ ‘F’ से छोटा है। ‘B’ से बड़े कौन हैं?
    1. C और D
    2. C और E
    3. F और E
    4. F और C
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ F और C
  26. 26. निम्नलिखित संख्यात्मक श्रृंखला में ‘X’ के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?0, 7, 26, X, 124, 215
    1. 60
    2. 65
    3. 62
    4. 63
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 63
  27. 27. नीचे दिए गए शब्द के वर्णों का प्रयोग करके बनाए जा सकने वाले शब्द को ज्ञात कीजिए-
    SUPERVISION
    1. RESIGN
    2. POISON
    3. REVISIT
    4. NERVOUS
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ NERVOUS
  28. 28. अजय के जन्मदिन के अवसर पर 100 बच्चों में बराबर मात्रा में चॉकलेट वितरित किए जाने थे। वह केवल 70 बच्चों में चॉकलेट वितरित कर सका ताकि प्रत्येक बच्चे को 3 चॉकलेट अतिरिक्त मिल सकें। वितरण के लिए कुल कितने चॉकलेट उपलब्ध थे?
    1. 700
    2. 210
    3. 900
    4. 300
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 700
  29. 29. यदि किसी कूट भाषा में ‘over and above’ को ‘da pa ta’ और ‘old and beautiful’ को ‘sa na pa’ लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में ‘and’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. da
    2. pa
    3. ta
    4. na
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ pa
  30. 30. भिन्न पद का पता लगाइए जो अलग तरीके से कूटित किया गया हैं।
    1. HOPE : EHPO
    2. TUNE : ETNU
    3. MORE : ERMO
    4. PLAY : YPAL
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ MORE : ERMO
  31. 31. निम्न गुणनफल 0.3333 x 0.25 x 0.499 x 0.125 × 24 का निकटतम मान है:
    1.  18
    2.  34
    3.  38
    4.  25 
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 18
  32. 32. यदि x एक 3-अंकीय संख्या है और y, x के अंकों को किसी भी क्रम में बदल कर बनने वाली संख्या हो, तो संख्या (x – y) सदैव विभाजित होगी:
    1. 4 से
    2. 6 से
    3. 9 से
    4. 12 से
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 9 से
  33. 33. दो संख्याओं का योगफल 45 है तथा उनका अन्तर योगफल का 9वाँ भाग है। संख्याओं का LCM है:
    1. 100
    2. 150
    3. 200
    4. 250
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 100
  34. 34. तीन विभिन्न ट्रैफिक लाइट्स, जो तीन विभिन्न सिग्नल बिंदुओं पर लगी हैं, क्रमश: 45 सेकंड, 75 सेकंड तथा 90 सेकंड के बाद बदल रही हैं। यदि यह तीनों एक साथ 7 : 20 : 15 घंटे पर बदलती हैं, तो अगली बार यह कितने बजे एक साथ बदलेंगी?
    1. 7: 28 : 00 घंटे
    2. 7 : 27 : 45 घंटे
    3. 7 : 27 : 30 घंटे
    4. 7 : 27 : 50 घंटे
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 7 : 27 : 45 घंटे
  35. 35. यदि A की आय, B की आय से 10% अधिक है तथा B की आय, C की आय से 20% कम है, तो क्रमशः A, B तथा C की आय में अनुपात है:
    1. 11 : 10 : 8
    2. 22 : 20 : 25
    3. 10 : 9 : 7
    4. 22 : 18 : 25
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 22 : 20 : 25
  36. 36. श्री X के  पास  कुछ  धनराशि  है। वह  इस  धनराशि  को     पाँच 3  मज़दूरों  में 12 :13 :14 : 15: 17  के  अनुपात में    बाँटना  चाहता  है उसके  पास  कम–से–कम  कितनी  धनराशि    होनी चाहिए, जिससे  प्रत्येक  मज़दूर को  संख्या में  रुपए प्राप्त हों?
    1. 358
    2. 420
    3. 512
    4. 599
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 420
  37. 37. तीन धनात्मक संख्याएँ हैं। इन तीनों संख्याओं के औसत का एक-तिहाई, सबसे बड़ी संख्या से 8 कम है। सबसे छोटी संख्या और दूसरी सबसे छोटी संख्या का औसत 8 है। सबसे बड़ी संख्या क्या है?
    1. 9
    2. 10
    3. 11
    4. 14
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 11
  38. 38. (3√1321×3√216×3√729×3√64) बराबर है:
    1. 13.62
    2. 79
    3. 14.82
    4. 90.88
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 79
  39. 39. एक प्लॉट को ₹ 18,700 में बेचने पर इसके मालिक को 15% की हानि होती है 15% लाभ के लिए वह प्लॉट को कितने में बेचे?
    1. ₹ 21,000
    2. ₹ 22,500
    3. ₹ 25,300
    4. ₹ 25,800
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ ₹ 25,300
  40. 40. यदि एक वस्तु 20% लाभ पर बेची गई, तो निम्न में से कौन-सा एक इसके क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य में अनुपात है?
    1. 5:11
    2. 5:6
    3. 6:5
    4. 11:5
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 5:6
  41. 41. A ने ₹ 38,000 लगा कर व्यापार आरम्भ किया। 5 माह के बाद ₹ 55,000 की पूँजी लगा कर B ने भी इस व्यापार में प्रवेश किया। वर्ष के अंत में ₹22,000 का कुल लाभ हुआ। निम्न में से कौन-सी राशि A और B के लाभ के लगभग अन्तर के समान है?
    1. ₹ 1,007
    2. ₹ 1,192
    3. ₹ 1,857
    4. ₹ 1,928
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ ₹ 1,857
  42. 42. 14 मी. त्रिज्या तथा 5 मी. ऊँचाई के एक ठोस बेलन का मूल्य, जबकि इसमें प्रयुक्त धातु का मूल्य ₹50 प्रति घन मी. है, है:
    1. ₹ 1,00,208
    2. ₹ 1,08,000
    3. ₹ 1,07,800
    4. ₹ 1,09,800
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ ₹ 1,08,000
  43. 43. ₹ 126 प्रति किलोग्राम तथा ₹ 135 प्रति किलोग्राम की चाय की प्रकार को एक तीसरी प्रकार की चाय में 1:1:2 के अनुपात में मिलाया गया यदि मिश्रण का मूल्य ₹ 153 प्रति किलोग्राम है, तो तीसरी प्रकार की चाय का प्रति किलोग्राम मूल्य है:
    1. ₹ 169.50
    2. ₹ 170.00
    3. ₹ 175.50
    4. ₹ 180.00
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ ₹ 175.50
  44. 44. एक आदमी और एक लड़का मिल कर खुदाई का एक कार्य 40 दिन में कर सकते हैं जबकि उनकी खुदाई करने की गति का अनुपात 8 : 5 है। यदि लड़के को अकेले खुदाई के लिए लगाया जाए, तो वह इस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर पाएगा?
    1. 52 दिन
    2. 68 दिन
    3. 80 दिन
    4. 104 दिन
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒  104 दिन
  45. 45. एक धनराशि साधारण ब्याज पर 7 वर्षों में दुगुनी हो जाती है। वह कितने वर्षों में चार गुनी हो जाएगी?
    1. 18 वर्ष
    2. 21 वर्ष
    3. 38 वर्ष
    4. 42 वर्ष
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 21 वर्ष
  46. Read the following passage carefully and answer questions 46, 47 and 48.India is one of the oldest civilizations of the world, which offers a kaleidoscope of cultural experiences. The country has a rich heritage and numerous attractions. It stretches from the snow-capped Himalayan peaks to the tropical rain forests of the south covering 32,872,263 square kilometers. It is the world’s seventh largest country, distinguished from the rest of Asia by -mountains and the sea which gives the country a distinct geographical identity. India showcases d variety of heritage resources crafted hundreds of years ago from huge heritage sites to pristine sea-beaches. Tourism contributes to substantial economic, social, cultural, educational and political development that generates both direct and indirect employment.
    46. Tourism as an industry also contributes to our country’s:
    1. population and employment.
    2. agriculture and religion.
    3. education and employment.
    4. religion and statistics.
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ education and employment.
  47. 47. Besides the world’s oldest civilizations, India is also the world’s __________ largest country.
    1. third
    2. fifth
    3. tenth
    4. seventh
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ seventh
  48. 48. Find out a word from the above passage which means ‘a country’s history, traditions and culture etc’.
    1. identity
    2. heritage
    3. pristine
    4. attractions
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒  heritage
  49. 49. Choose the word which is opposite in meaning the word underlined.
    “Earthquakes are frequent in Japan.”
    1. extinct
    2. unusual
    3. few
    4. rare
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒rare
  50. 50. Choose the word which is opposite in meaning the word underlined.
    “She is slender in figure.”
    1. strong
    2. frail
    3. stout
    4. slim
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ stout
  51. 51. Choose the alternative which best expresses the meaning of the underlined idiom.
    Her speech is always full of tall stories.
    1. long tales
    2. heroic stories
    3. exaggerated tales
    4. realistic stories
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ exaggerated tales
  52. 52. In the following question, out of the four alternatives, choose the one which can be substituted for the given sentence.
    “An apartment building in which each apartment is owned separately by the people living in it, but also containing shared areas.”
    1. Condominium
    2. Multiplex
    3. Duplex
    4. Caravan
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ Condominium
  53. 53. Pick out the correctly spelt word.
    1. Outregeous
    2. Outrageous
    3. Outragous
    4. Outrajious
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ Outrageous
  54. 54. Choose the correct passive voice form of the following sentence.
    Sheetal will have finished the work.
    1. The work is finished by Sheetal.
    2. The work will be finished by Sheetal.
    3. The work will have been finished by PA Sheetal.
    4. Sheetal will finish the work in due time.
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ The work will have been finished by PA Sheetal.
  55. 55. Rearrange the following parts of a sentence labelled as PQRS to make a meaningful sentence.
    • P ⇒ deeds is to be
      Q  ⇒ on to the future
      R ⇒ the power of noble
      S ⇒ preserved and passed
    1. RSQP
    2. SQPR
    3. PQSR
    4. RPSQ
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ RPSQ
  56. 56. Pick out the part of the sentence which has an error. If there is no error, your answer is 4
    • The simplest method/A
      of welding two pieces of metal together/B
      is known as pressure welding/C
    1. A
    2. B
    3. C
    4. No error
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ B
  57. 57. Pick out the correct indirect speech form of the following sentence.
    “I have bought a house,” he said.
    1. He said that he had bought a house.
    2. He said that he has bought a house.
    3. He said that he bought a house.
    4. He said that he would buy a house.
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ He said that he had bought a house.
  58. 58. Choose the most appropriate preposition to fill in the blank.
    She succeeded ________ dint of perseverance and hard work.
    1. for
    2. from
    3. by
    4. to
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ by
  59. 59. The old man is looking forward _______ the visits of his grandchildren.
    1. for
    2. in
    3. to
    4. with
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ to
  60. 60. Fill in the blank with the appropriate option given below.
    The Battle of Waterloo was won _______Eton.
    1. with the play field
    2. on the playing fields
    3. for play fielded
    4. in the played
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ on the playing fields
  61. 61. निम्नलिखित विकल्पों में तत्सम शब्द की पहचान कीजिए-
    1. लाख
    2. काठ
    3. भ्राता
    4. खेत
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ भ्राता
  62. 62. ‘घाट-घाट का पानी पीना’ लोकोक्ति का अर्थ है
    1. बहुत प्यासा होना
    2. बहुत अनुभवी होना
    3. बहुत मेहनती होना
    4. अलग-अलग घाटों का पानी पीने वाला
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ बहुत अनुभवी होना
  63. 63. वह कौन-सा सर्वनाम शब्द है जो आदर सूचक है और निजवाचक भी?
    1. मैं
    2. हम
    3. आप
    4. वे
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ आप
  64. 64. वाक्य के प्रमुख घटक होते हैं:
    1. उद्देश्य और विधेय
    2. कर्म और क्रिया
    3. कर्ता और क्रिया
    4. कर्म और विशेषण
    • उत्तर देखे  
    • सही उत्तर ⇒ उद्देश्य और विधेय
  65. 65. ‘आम्रवृक्ष’ समस्त पद का उचित विग्रह होगा:
    1. आम्र का वृक्ष
    2. आम्र के लिए वृक्ष
    3. आम्र से भरे वृक्ष
    4. वृक्ष है जो आप्र
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ आम्र का वृक्ष
  66. 66. ‘जो व्यक्ति जन्म न ले’ वाक्यांश के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए।
    1. अजर
    2. अनश्वर
    3. अमर
    4. अजन्मा
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ अजन्मा
  67. 67. ‘तट’ शब्द के लिए उचित पर्यायवाची शब्द का चयन कीजिए।
    1. तटनी
    2. तटिनी
    3. किनारा
    4. मारीचि
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ किनारा
  68. 68. निम्नलिखित शब्दों में से शुद्ध शब्द का चयन कीजिए।
    1. प्रमाणिक
    2. प्रामाणिक
    3. प्रामणिक
    4. प्रामाणीक
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ प्रामाणिक
  69. 69. दिए गए किस शब्द में ‘उपसर्ग’ का उपयुक्त प्रयोग किया गया है?
    1. सरताज
    2. ताज
    3. बाज
    4. नाज
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ सरताज
  70. 70. ‘विहग विहग फिर चहक उठे ये पुंज-पुंज।’वाक्य में ‘विहग’ और ‘पुंज’ की आवृत्ति के कारण कौन-सा अलंकार है?
    1. व्यतिरेक अलंकार
    2. अनुप्रास अलंकार
    3. वीप्सा अलंकार
    4. उत्प्रेक्षा अलंकार
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ वीप्सा अलंकार
  71. 71. विराम चिह्नों की दृष्टि से सर्वाधिक शुद्ध वाक्य है:
    1. खेत, बगीचा, घर ______ सब पर कुहासा छा रहा था।
    2. हे ! लड़के, इधर आओ
    3. वह हिन्दी, अंग्रेजी, और जर्मन भाषा जानती है।
    4. आपसी झगड़ों का निपटारा; कर लेना चाहिए।
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ खेत, बगीचा, घर ______सब पर कुहासा छा रहा था।
  72. 72. ‘गायक’ शब्द में प्रयुक्त ‘प्रत्यय’ है:
    1. यक
    2. अक
    3. ऐक
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ अक
  73. 73. अयादि संधि का उदाहरण नहीं है:
    1. श्रावण
    2. उच्छ्वास
    3. गवेषणा
    4. शयन
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ उच्छ्वास
  74. 74. दिए गए किस वाक्य में कारक चिह्न का सर्वाधिक उपयुक्त प्रयोग हुआ है?
    1. मैंने आज खेलने नहीं जाना है।
    2. सुबह देर में उठना ठीक नहीं है।
    3. यह किताब दो सौ तीस रुपए से बिक गई।
    4. ये खिलौने मेरी बेटी के हैं।
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ ये खिलौने मेरी बेटी के हैं।
  75. 75. ‘कक्ष के _______बहुत गर्मी है’ वाक्य के रिक्त स्थान के लिए ‘बाहर’ शब्द का सर्वाधिक उपयुक्त विलोम शब्द चुनिए।
    1. नीचे
    2. भीतर
    3. बीच में
    4. ऊपर
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ भीतर
  76. 76. 2010 में किस भाषा को हरियाणा की दूसरी राजभाषा का दर्जा दिया गया?
    1. अंग्रेज़ी
    2. उर्दू
    3. पंजाबी
    4. हरियाणवी
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ पंजाबी
  77. 77. निम्नलिखित में से हरियाणा के किस व्यक्तित्व को खेल के क्षेत्र में 2022 का ‘पद्म श्री’ सम्मान प्रदान किया गया?
    1. संदीप सिंह
    2. सुमित अंतिल
    3. बजरंग पुनिया
    4. युवराज सिंह
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ सुमित अंतिल
  78. 78. साई राष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी (रोहतक) का शुभारंभ किस वर्ष हुआ?
    1. 2019
    2. 2018
    3. 2016
    4. 2017
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 2017
  79. 79. खिलाड़ी सीमा पुनिया अंतिल हरियाणा के किस गाँव से संबंध रखती है?
    1. उजाना
    2. खांडरा
    3. खेवड़ा
    4. कालूवास
    • उत्तर देखे  
    • सही उत्तर ⇒ खेवड़ा
  80. 80. 2015 में रिलीज़ की गई किस हरियाणवी फिल्म को दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए?
    1. बीरा शेरा
    2. चाँद चकोरी
    3. पगड़ी
    4. वीर घटोत्कच
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ पगड़ी
  81. 81. छाज आभूषण महिलाओं द्वारा कहाँ पहना जाता है?
    1. माथा
    2. गर्दन
    3. हाथ
    4. कमर
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ माथा
  82. 82. हरियाणा का कौन-सा नृत्य रूप शिव और पार्वती को समर्पित है?
    1. मंजीरा नृत्य
    2. लास्य नृत्य
    3. रतवाई
    4. गंगोर नृत्य नृत्य
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ गंगोर नृत्य नृत्य
  83. 83. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    • (A) चोप, हरियाणा में निर्मित शॉल का एक रूप है।
      (B) शॉल के इस रूप को फुलकारी के नाम से भी जाना जाता है।उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    1. केवल (A)
    2. केवल (B)
    3. (A) एवं (B) दोनों
    4. (A) एवं (B) में से कोई नहीं
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ (A) एवं (B) दोनों
  84. 84. 1770 ई. में नजीब-उद्-दौला की मृत्यु के बाद उनका राजसिंहासन किसे मिला?
    1. अहमद शाह अब्दाली
    2. जबित ख़ान
    3. नजफ ख़ान
    4. महादजी सिंधिया
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ जबित ख़ान
  85. 85. हरियाणा की प्रसिद्ध बड़खल झील का निर्माण कब किया गया था?
    1. वर्ष 1940 में
    2. वर्ष 1947 में
    3. वर्ष 1950 में
    4. वर्ष 1974 में
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ वर्ष 1947 में
  86. 86. कॉलम I में दिए गए हरियाणा के जिलों के प्राचीन नामों को कॉलम II में दिए गए उनके वर्तमान नामों से सुमेलित कीजिए :
    कॉलम Iकॉलम II
    • I. साइरशैक
    • II. कानौड
    • III. कपिस्थल
    • IV. पांडुप्रस्थ
    • A. सिरसा
    • B. कैथल
    • C. पानीपत 
    • D. महेन्द्रगढ़

    1. I-B; II-C; III-D; IV-A
    2. I-A; II-D; III-B; IV-C
    3. I-D; II-A; III-B; IV-C
    4. I-C; II-B; III-A; IV-D
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ I-A; II-D; III-B; IV-C
  87. 87. बाबा लदाना तीर्थ स्थल कहाँ स्थित है?
    1. रेवाड़ी
    2. जींद
    3. अंबाला
    4. कैथल
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ कैथल
  88. 88. हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 के अध्याय X के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी समिति पंचायत समिति द्वारा नियुक्त नहीं की जाती?
    1. सामाजिक न्याय समिति
    2. सामान्य समिति
    3. स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति
    4. वित्त, लेखा परीक्षा (ऑडिट) एवं योजना समितियाँ
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति
  89. 89. हरियाणा में पहली स्थायी लोक अदालत की स्थापना कब हुई?
    1. 17 जनवरी, 1955
    2. 10 मई, 2005
    3. 7 अगस्त, 1998
    4. 1 नवम्बर, 1966
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 7 अगस्त, 1998
  90. 90. हरियाणा के किस जिले में सर्वाधिक वर्षा होती है?
    1. हिसार
    2. अम्बाला
    3. कुरुक्षेत्र
    4. भिवानी
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ अम्बाला
  91. 91. हरियाणा में ब्लू बर्ड लेक कहाँ स्थित है?
    1. हिसार
    2. जींद
    3. फरीदाबाद
    4. करनाल
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ हिसार
  92. 92. हरियाणा की जलवायु है:
    1. महाद्वीपीय प्रकार
    2. अल्पार्द्र शीतोष्णीय प्रकार
    3. उपोष्णीय शुष्क महाद्वीपीय प्रकार
    4. अल्पार्द्र उपोष्णीय प्रकार
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ उपोष्णीय शुष्क महाद्वीपीय प्रकार
  93. 93. महावीर चक्र विजेता को एक मुश्त कितनी नक़द राशि का पुरस्कार दिया जाता है?
    1. ₹ 2,00,00,000
    2. ₹ 1,00,00,000
    3. ₹ 4,00,00,000
    4. ₹ 6,00,00,000
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ ₹ 1,00,00,000
  94. 94. हरियाणा का राज्य पक्षी क्या है?
    1. घरेलू गौरैया
    2. ग्रेट इग्रेट
    3. मर्मर पक्षी (हमिंग बर्ड)
    4. काला तीतर
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ काला तीतर
  95. 95. किस शहर को ‘हरियाणा का दिल’ कहा जाता है?
    1. अंबाला
    2. जींद
    3. गुड़गाँव (गुरुग्राम)
    4. पंचकुला
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ जींद
  96. 96. हरियाणा राज्य बजट के वित्तीय वर्ष 2022 – 23 में कुल बजट का कितना प्रतिशत शिक्षा के क्षेत्र में व्यय हेतु निर्धारित किया गया है?
    1. 18.2%
    2. 16.4%
    3. 14.2%
    4. 15.2%
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 14.2%
  97. 97. हरियाणा में विद्युत उपभोक्ताओं की कुल संख्या 2021-22 तक कितनी है?
    1. 68,57,609
    2. 71,17,384
    3. 72,17,283
    4. 73,07,992
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 73,07,992
  98. 98. हरियाणा आर्थिक सर्वेक्षण, 2021-22 के अनुसार हरियाणा में कुल कितने जिला स्तरीय कोषागार हैं?
    1. 25
    2. 22
    3. 23
    4. 24
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 23
  99. 99. ‘म्हारा गाँव, जगमग गाँव’ योजना के अन्तर्गत जनवरी 2022 तक कितने गाँवों को जोड़ा गया है?
    1. 3,216
    2. 5,569
    3. 4,806
    4. 3,560
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 5,569
  100. 100. हरियाणा में राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन (NBHM) योजना की शुरुआत किस वर्ष में हुई?
    1. 2020
    2. 2018
    3. 2019
    4. 2017
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 2020
error: Content is protected !!