Skip to content

Naukari4u

More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Filter by Categories
Admission
Admit Card
Answer Key
BANK
Bihar Govt. Jobs
chhattisgarh Govt. Jobs
Delhi Govt. Jobs
DOPT ORDER
DSSSB
ELECTRICAL
Haryana GK Hindi
Haryana Govt. Jobs
HPSC
HRMS
HSSC
HSSC EXAM
ITI
Latest Jobs
LHB TL & AC
MP Govt. Jobs
Previous Year Question Paper
Public Notice
Punjab Govt. Jobs
RAILWAY
Railway Govt. Jobs
Rajasthan Govt. Jobs
Results
RPSC
RSMSSB
Sarkari Yojana
Seniority
Service Rules
Share Market
Solved Papers
SSC
Syllabus
UK Govt. Jobs
UKPSC
UKSSSC
Uncategorized
UP Govt. Jobs
UPPBPB
UPSC
UPSSSC

HSSC CET GROUP-C PREVIOUS YEAR PAPER 05/NOV/2022 2nd SHIFT (Solved)

आयोजन (Event)विवरण (Details)
परीक्षा (Exam)HSSC CET GROUP-C
परीक्षा तिथि (Exam Date )05/NOV/2022
शिफ्ट 2nd Shift
प्रश्नों की संख्या 100 
आयोजक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)
केटेगरी HSSC CET GROUP-C Previous Year Solved Question Paper
  1. 1. A, B तथा C ने एक व्यापार में क्रमश: ₹ 80,000, ₹40,000 तथा ₹ 80,000 निवेश किए। छह मास के बाद A चला गया। यदि आठ मास के बाद कुल लाभ ₹ 40,050 हुआ, तो लाभ में B का भाग कितना है?
    1. ₹ 5,000
    2. ₹ 9,000
    3. ₹ 8,000
    4. ₹ 8,900
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ ₹ 8,900
  2. 2. एक बर्तन में 40 लिटर दूध है। इसमें से 4 लिटर दूध निकाल कर उसकी जगह 4 लिटर पानी डाल दिया गया। ऐसा ही कार्य दो बार और किया गया। अब बर्तन में कितना दूध रह गया?
    1. 28 लिटर
    2. 29.16 लिटर
    3. 26.34 लिटर
    4. 27.36 लिटर
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 29.16 लिटर
  3. 3. A, B से 30% अधिक कुशल है। दोनों एक साथ काम करते हुए, एक कार्य को पूरा करने में कितना समय लेंगे, जबकि A अकेला उस कार्य को 23 दिन में पूरा कर सकता है?
    1. 20(3/17) दिन
    2. 15 दिन
    3. 11 दिन
    4. 13 दिन
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 13 दिन
  4. 4. छः घंटियाँ एक साथ बजती हैं और बाद में क्रमश: 2 सेकण्ड, 4 सेकण्ड, 6 सेकण्ड, 8 सेकण्ड, 10 सेकण्ड तथा 12 सेकण्ड के अन्तराल से बजती हैं। 30 मिनट में ये छः घंटियाँ एक साथ कितनी बार बजेंगी?
    1. 15
    2. 16
    3. 4
    4. 10
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 16
  5. 5. दो अभाज्य संख्याओं x और y(x > y) का LCM, 161 है। (3y – x) का मान है:
    1. 1
    2. 2
    3. -2
    4. -1
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ -2
  6. 6. यदि m = -4 तथा n = -2 हैं, तो m3 -3m2 + 3m + 3n + 3n2 +n3 का मान होगा:
    1. -126
    2.  -128
    3.  -120
    4.  -124
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ -126
  7. 7. यदि 1/3.718= 0.2689 है, तो 1/0.0003718 का  मान है:
    1. 26890
    2. 0.2689
    3. 2689
    4. 2.689
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 2689
  8. 8. धनराशि  जो 3 वर्षों में 6(1/4)% प्रतिवर्ष चक्रवृद्धि ब्याज  की दर पर, जबकि  ब्याज–संयोजन वार्षिक है,₹4,913 बन जाती हैं:
    1. ₹ 4,085
    2. ₹ 4,096
    3. ₹ 3,096
    4. ₹ 4,076
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ ₹ 4,096
  9. 9. एक धनराशि को किसी साधारण ब्याज की दर पर 3 वर्ष के लिए निवेश किया गया। यदि इस धनराशि को, उसी समय के लिए 1% अधिक साधारण ब्याज की दर पर निवेश किया जाता, यह धनराशि ₹5,100 अधिक अर्जित करतीतो यह धनराशि 
    1. ₹ 1,50,000
    2. ₹ 1,70,000
    3. ₹ 1,20,000
    4. ₹ 1,25,000
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ ₹ 1,70,000
  10. 10. एक समकोण त्रिभुज की एक भुजा की लंबाई, दूसरी भुजा की लंबाई की दुगुनी है तथा कर्ण की लंबाई 10 सेमी है। त्रिभुज का क्षेत्रफल है।
    1. 40 वर्ग सेमी
    2. 50 वर्ग सेमी
    3. 20 वर्ग सेमी
    4.  3313 वर्ग सेमी
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 20 वर्ग सेमी
  11. 11. किसी दूरी को तय करते समय A तथा B की चालों में 3: 4 का अनुपात है। A को गंतव्य स्थान पर पहुँचने के लिए B से 30 मिनट अधिक लगे। A को गंतव्य स्थान पर पहुँचने में लगा समय है:
    1.  2 घंटे 
    2.  2(1/2) घंटे 
    3.  1 घंटा
    4.  1(1/2) घंटा  
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒  2 घंटे 
  12. 12. एक 80 लिटर मिश्रण में दध और पानी का अनुपात 7: 3 है। 15 इस मिश्रण में कितना पानी (लीटर में) डाला जाए जिससे मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 2 : 1 हो जाए?
    1. 6
    2. 8
    3. 4
    4. 5
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 4
  13. 13. एक आयताकार कमरे के फर्श की विमाएँ, 4 मी. बढ़ाने पर 4:3 के अनुपात में और 4 मी. घटाने पर 2: 1 के हो जाती हैं। कमरे के फर्श की विमाएँ(अनुपात में) क्या हैं? 
    1. 18 मी. x 22मी.
    2. 18 मी. x 24मी.
    3. 12 मी. x 8 मी.
    4. 16 मी. x 12 मी.
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 12 मी. x 8 मी.
  14. 14.यदि √2=1.4142 है,तो √(√2–1/√2+1) बराबर है:
    1. 0.4142
    2. 0.3652
    3. 0.732
    4. 1.3142
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 0.4142
  15. 15. यदि a, b, c का औसत M तथा ab + bc + ca =0 है, तो a2 , b2 , c2 का औसत है:
    1. 6M2
    2. 9M2
    3. M2
    4. 3M2
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 3M2
  16. 16. यौगिक के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    • (A) यह घटक पदार्थों के गुणधर्मों को दर्शाता है।
      (B) प्रत्येक नए पदार्थ का संघटन सदैव स्थायी होता है।
      (C) घटकों को केवल रासायनिक या वैद्युत रासायनिक अभिक्रियाओं द्वारा ही पृथक किया जा सकता है।
    नीचे दिए गए कूट में से सही विकल्प का चयन कीजिए:
    1. (B) तथा (C)
    2. केवल (A)
    3. (A) तथा (B)
    4. (A) तथा (C)
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ (B) तथा (C)
  17. 17. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन कोलॉइडी विलयन के गुणधर्मों के विषय में सही है/हैं?
    • (A) कोलॉइड एक विषमांगी मिश्रण
      (B) जब कोलॉइड को शांत छोड़ दिया जाता है तब विलेय कण तल पर बैठते हैं अर्थात् कोलॉइड अस्थायी होते हैं
      (C) कोलॉइड इतने बड़े होते हैं कि प्रकाश की किरण को प्रकीर्ण करते हैं तथा उसके मार्ग को दृश्य बनाते हैं।
    नीचे दिए गए कूट में से सही विकल्प का चयन कीजिए:
    1. (B) तथा (C)
    2. केवल (A)
    3. (A) तथा (B)
    4. (A) तथा (C)
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ (A) तथा (C)
  18. 18. 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फ़ीचर फिल्म श्रेणी में किस फिल्म को ‘सामाजिक मुद्दों पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ घोषित किया गया?
    1. तैलेडांडा ( बिहेडिंग अ लाइफ ) (कन्नड़)
    2. नाट्यम (नृत्य) (तेलुगू)
    3. मंडेला (तमिल)
    4. फ्यूनरल (मराठी)
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ फ्यूनरल (मराठी)
  19. 19. ‘जनांकिकीय सक्रमण, एक अवधारणा जिसे फ्रैंक नोटेस्टीन ने 1945 में विकसित किया था, आर्थिक विकास तथा के संबंधों की व्याख्या करती है।
    1. महामारी में जीवन की हानि
    2. कार्टोग्राफिक सीमाएँ
    3. सामाजिक अपराध दर
    4. जन्म तथा मृत्यु दर
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ जन्म तथा मृत्यु दर
  20. 20. सामान्यतया निम्नलिखित में से किसे भूमंडलीकरण का परिणाम नहीं माना जाता है?
    1. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश
    2. बहुपक्षीय व्यापार समझौते
    3. आउटसोर्सिंग
    4. शुल्क अवरोध
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ शुल्क अवरोध
  21. 21. छोटानागपुर के पठारी क्षेत्र में निम्नलिखित में से कौन-से उद्योग अधिकांशत: संकेन्द्रित हैं?
    1. उर्वरक उद्योग
    2. ऑटोमोबाइल उद्योग
    3. चीनी उद्योग
    4. लोहा और इस्पात उद्योग
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ लोहा और इस्पात उद्योग
  22. 22. एक नृत्य मुद्रा में नटराज की कांस्य प्रतिमा का संबंध किससे है?
    1. काली
    2. नंदी
    3. कृष्ण
    4. शिव
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ शिव
  23. 23. बिल्ट-इन एक्सेप्शन इंपोर्ट एरर कब आता है?
    1. जब लोकल अथवा ग्लोबल वेरिएबल के नाम की व्याख्या की गई हो।
    2. जब इंडेक्स या सब्स्क्रिप्ट अनुक्रम की सीमा से बाहर हो।
    3. जब पूछे गए मॉड्यूल की व्याख्या न की गई हो।
    4. जब इनपुट () द्वारा किसी भी डाटा को पढ़े बिना फाइल के अंत (एण्ड ऑफ फाइल) स्थिति पहुँच जाती है।
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ जब पूछे गए मॉड्यूल की व्याख्या न की गई हो।
  24. 24. निम्नलिखित में से कौन-सा एक डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (डी. बी. एम. एस.) नहीं है?
    1. मोंगो DB
    2. माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल
    3. माइ SQL
    4. ऑरेकल
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल
  25. 25. उस नेटवर्किंग टोपोलॉजी को क्या कहेंगे जहाँ हर एक संवाद उपकरण एक केंद्रीय नोड से जुड़ा होता है?
    1. मेश टोपोलॉजी
    2. स्टार टोपोलॉजी
    3. बस टोपोलॉजी
    4. रिंग टोपोलॉजी
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ स्टार टोपोलॉजी
  26. 26. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सैकेंडरी मेमोरी का उदाहरण नहीं है?
    1. मेमोरी कार्ड
    2. रीड ओनली मेमोरी
    3. हार्ड डिस्क ड्राइव (एच. डी. डी. )
    4. सी. डी. रोम
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ रीड ओनली मेमोरी
  27. 27. भारत के संविधान का अनुच्छेद 395, जो संविधान का अंतिम अनुच्छेद भी है, निम्नलिखित में से किसके प्रावधान के बारे में बताता है?
    1. नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019
    2. नए राज्यों का गठन
    3. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 का निरसन
    4. आपात की उद्घोषणा
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 का निरसन
  28. 28. ‘नियति के साथ साक्षात्कार’ भारत की आज़ादी का एक प्रसिद्ध भाषण है जिसे भारत की संविधान सभा के निम्नलिखित में से किस सदस्य ने दिया था?
    1. एस. पी. मुखर्जी
    2. वी. जे. पटेल
    3. जे. एल. नेहरू
    4. बी. आर. अम्बेडकर
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ जे. एल. नेहरू
  29. 29. कठोर सतहों जैसे पत्थर अथवा धातु पर उत्कीर्ण लिखाई के अध्ययन को कहते हैं
    1. प्रतिमा- विज्ञान
    2. मुद्रण-कला
    3. सुलेखन
    4. पुरालेखशास्त्र
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ पुरालेखशास्त्र
  30. 30. ‘मतदाता जंक्शन’ का संबंध है:
    1. मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाई गई रेडियो श्रृंखला
    2. मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए एक नए रेलवे स्टेशन का नाम
    3. दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष पोलिंग बूथ
    4. पोस्टल बैलेट को सँभालने हेतु अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाई गई रेडियो श्रृंखला
  31. 31. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘आनी’ प्रत्यय से निर्मित है?
    1. शिवानी
    2. दर्शनीय
    3. धनी
    4. चायदानी
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ शिवानी
  32. 32. विराम चिह्न की दृष्टि से निम्नलिखित वाक्यों में से अशुद्ध वाक्य छाँटिए।
    1. उसने बताया कि, वे सुबह-सुबह घर छोड़ देंगे।
    2. अरे-अरे साँप !
    3. काश ! इस नए मेहमान को नज़दीक से देखा जा सकता।
    4. हम सब जानते हैं कि वह बुद्धिमान भी है और कुशल भी।
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ उसने बताया कि, वे सुबह-सुबह घर छोड़ देंगे।
  33. 33. ‘कैध रितुराज काज, अवनि उसाँस लेत,किधौं यह ग्रीष्म की, भीषण लुआर है? उपर्युक्त काव्यांश किस अलंकार का उदाहरण है?
    1. संदेह
    2. भ्रांतिमान
    3. श्लेष
    4. रूपक
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ संदेह
  34. 34. दिए गए किस शब्द में उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
    1. दार
    2. जार
    3. चार
    4. सदाचार
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ सदाचार
  35. 35. ‘आग’ के लिए उपयुक्त पर्यायवाची शब्द नहीं है:
    1. अनिल
    2. अग्नि
    3. पावक
    4. अनल
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ अनिल
  36. 36. ‘उदयाचल’ शब्द के लिए सर्वाधिक उपयुक्त वाक्यांश है:
    1. सूर्य जिस पर्वत के पीछे से निकलता है।
    2. पर्वत के पास की भूमि
    3. सूर्योदय से पूर्व का समय
    4. सूर्य के अस्त होने का स्थान
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ सूर्य जिस पर्वत के पीछे से निकलता है।
  37. 37. ‘पुरुषोत्तम’ समस्त पद का विग्रह होगा – ‘पुरुषों में उत्तम’। उपर्युक्त समास में तत्पुरुष समास का कौन-सा प्रकार है?
    1. अपादान तत्पुरुष
    2. अधिकरण तत्पुरुष
    3. सम्बन्ध तत्पुरुष
    4. सम्प्रदान तत्पुरुष
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ अधिकरण तत्पुरुष
  38. 38. वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द का चयन कीजिए।
    1. विधिवत्
    2. देहिक
    3. श्रीमती
    4. लब्धप्रतिष्ठ
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ देहिक
  39. 39. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द क्रिया का प्रेरणार्थक रूप दर्शाता है?
    1. हकलाना
    2. हकलाहट
    3. बिठाना
    4. बिठलाना
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ हकलाना
  40. 40. निम्नलिखित में से किस लोकोक्ति का भावार्थ सुसंगत नहीं है?
    1. काला अक्षर भैंस बराबर = निरक्षर
    2. बहती गंगा में हाथ धोना करना = असंभव कार्य को संभव
    3. मन चंगा तो कठौती में गंगा = यदि मन शुद्ध है तो घर में ही तीर्थाटन का फल मिल सकता है।
    4. आ बैल मुझे मार = जान-बूझकर विपत्ति में पड़ना
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ बहती गंगा में हाथ धोना करना = असंभव कार्य को संभव
  41. 41. संयुक्त वाक्य के समानाधिकरण उपवाक्यों में इनमें से किस प्रकार का संबंध नहीं पाया जाता है?
    1. विधेयवाचक
    2. विभाजक
    3. संयोजक
    4. परिणामबोधक
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ विधेयवाचक
  42. 42. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प तद्भव शब्द का उदाहरण नहीं है?
    1. बरस
    2. भक्त
    3. बरखा
    4. भौंरा
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ भक्त
  43. 43. ‘मैं आपका ________ हूँ।’ वाक्य के रिक्त स्थान के लिए ‘कृतघ्न’ का सर्वाधिक उपयुक्त विलोम शब्द चुनिए।
    1. अकृतज्ञ
    2. कृतज्ञ
    3. समर्थक
    4. शुभचिंतक
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ कृतज्ञ
  44. 44. दिए गए वाक्यों के किस विकल्प में कारक चिह्न का सर्वाधिक उपयुक्त प्रयोग हुआ है?
    1. तितली फूल में रस पी रही है।
    2. खेतों में हल चल रहे हैं।
    3. किस डाली में आम लटक रहे हैं?
    4. बाढ़ के जल से पूरा घर डूब गया है।
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ खेतों में हल चल रहे हैं।
  45. 45. निम्नलिखित में से कौन-सा संधि का एक प्रकार नहीं है?
    1. संवृद्धि संधि
    2. अयादि संधि
    3. दीर्घ संधि
    4. यण् संधि
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ संवृद्धि संधि
  46. 46. Rearrange the following parts of a sentence labelled as PQRS to make a meaningful sentence.
    • P. leave no regret are
      Q. gained over ignorance
      R. the only victories which
      S. those which are
    1. PQSR
    2. QRSP
    3. SRQP
    4. RPSQ
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ RPSQ
  47. 47. Choose the alternative which best expresses the given sentence in Active Voice.
    It is being read by us.
    1. We can read it.
    2. We have to read it.
    3. We are reading it.
    4. It will be read by us.
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ We are reading it.
  48. 48. Read the sentence to find out whether there is any grammatical mistake in it. Mark the number of the part with error as your answer. If there is ‘no error’ mark (4)
    • The scientist was seemed/A
       to be excited/B
        over the result of his experiment./C
    1. B
    2. A
    3. C
    4. No error
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ A
  49. Read the following passage carefully and answer questions 49, 50 and 51.
    Tiger is one of the key wildlife species in the faunal web. In 1973, the authorities realised that the tiger population had dwindled very fast. The major threats to tiger population are numerous such as poaching for etc. The trade of tiger skins and the use of their bones in traditional medicines left the tiger population on the verge of extinction. Since India and Nepal provide habitat to about two-thirds of the surviving tiger population in the world, these two nations became prime targets for poaching and illegal trading. “Project Tiger”, one of the well-publicised wildlife campaigns in the world, was launched in 1973. In India, Tiger conservation has been viewed not only as an effort to save the endangered species but also as a means of preserving biotype of sizeable magnitude. trade, shrinking habitat, depletion of prey base species,
    49. Find out a word from the above passage which is the antonym of “legal”.
    1. illegal
    2. threat
    3. extinction
    4. faunal
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ illegal
  50. .50. The skin and bones of tiger are also used __________.
    1. to save tiger from extinction
    2. in preparation of food products
    3. as raw material in small factories
    4. in traditional medicines
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ in traditional medicines
  51. 51. The major threat to tiger populations is __________.
    1. Poaching for trade
    2. Industrialization
    3. Lack of Tiger Reserves
    4. No Government policy
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ Poaching for trade
  52. 52. Which of the phrases given below should replace the phrase underlined in the following sentence to make it grammatically correct?
    “She showed courage in advocating policies which were not common acceptability then.”
    1. common in acceptability than
    2. commonly acceptable then
    3. commonly accepted then
    4. then common acceptability
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ commonly acceptable then
  53. 53. Choose the most appropriate preposition to fill in the blank.
    Visitors in the garden are prohibited _________ walking on the grass.
    1. for
    2. to
    3. from
    4. with
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ from
  54. 54. Which one is the correct indirect narration of the following sentence?
    He said, “Two and three is five.”
    1. He said that two and three was five.
    2. He said that two and three were five.
    3. He said that two and three are five.
    4. He said that two and three is five.
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ He said that two and three is five.
  55. 55. Fill in the blank with the most appropriate option given below.
    He was advised _________ the seminar without preparation.
    1. not to attended
    2. to not to attend
    3. not to attend
    4. to not attend
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ not to attend
  56. 56. Choose the alternative which best expresses the meaning of the underlined idiom.
    He had a hair-breadth escape from the accident.
    1. fighting
    2. impractical
    3. very safe
    4. narrow
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒narrow
  57. 57. Life history of a man written by himself is called __________.
    1. Calligraphy
    2. Bibliography
    3. Biography
    4. Autobiography
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ Autobiography
  58. 58. Select the word that is most similar in meaning to the given word. 
    Prosaic
    1. Cunning
    2. Patriotic
    3. Uninspiring
    4. Poetic
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ Uninspiring
  59. 59. Find out the correctly spelt word.
    1. thesaurus
    2. thesoraus
    3. thasaurus
    4. thisaurus
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ thesaurus
  60. 60. Find out the correctly spelt word.
    1. prettentiousness.
    2. pretantiosness
    3. pretantiousness
    4. pretentiousness
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ pretentiousness
  61. 61. हरियाणा में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की स्थापना कब हुई?
    1. 1960
    2. 1965
    3. 1979
    4. 1970
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 1979
  62. 62. हरियाणा के किस जिले में ‘सरस्वती शुगर मिल’ स्थित है?
    1. यमुनानगर
    2. फरीदाबाद
    3. रोहतक
    4. पानीपत
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ यमुनानगर
  63. 63. हरियाणा का राज्य पशु कौन-सा है?
    1. बाघ
    2. घोड़ा
    3. हाथी
    4. काला हिरण
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ काला हिरण
  64. 64. किस किले को हरियाणा के मुख्य द्वार के नाम से जाना जाता है?
    1. कनोद का किला
    2. माहम का किला
    3. गोहाना का किला
    4. बहादुरगढ़ का किला
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ बहादुरगढ़ का किला
  65. 65. हरियाणा _________ के लगभग 300 मील उत्तर में स्थित है।
    1. ग्रीनविच रेखा
    2. भूमध्य रेखा
    3. कर्क रेखा
    4. मकर रेखा
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ कर्क रेखा
  66. 66. हरियाणा में होम रूल आंदोलन के प्रचार का श्रेय जाता है:
    1. राम किशोर
    2. ठाकुर राम सिंह
    3. लाला मुरलीधर
    4. पं. नेकीराम शर्मा
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ पं. नेकीराम शर्मा
  67. 67. निम्नलिखित में से किसे हरियाणा का ताज महल कहा जाता है?
    1. शेख चिल्ली का मक़बरा
    2. इब्राहिम सूरी का मक़बरा
    3. शीश महल
    4. जल महल
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ शेख चिल्ली का मक़बरा
  68. 68. निम्नलिखित में से किस लोक नृत्य रूप का निष्पादन पुरुषों द्वारा नहीं किया जाता?
    1. डमरू
    2. चौपाइयाँ
    3. लूर
    4. डाफ
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ लूर
  69. 69. पंडित लखमी चंद का जन्म हरियाणा के निम्नलिखित में से किस गाँव में हुआ था?
    1. जंतीकलां
    2. सीही
    3. मोखरा
    4. नाहरी
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ जंतीकलां
  70. 70. हाँसी में स्थित तथा पृथ्वीराज चौहान द्वारा बनवाए गए असीगढ़ के किले का निर्माण किस सदी में हुआ?
    1. 14वीं सदी
    2. 17वीं सदी
    3. 12वीं सदी
    4. 15वीं सदी
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 12वीं सदी
  71. 71. हरियाणा के किस जिले में साक्षरता दर सबसे अधिक है?
    1. पंचकुला
    2. कैथल
    3. रोहतक
    4. गुरुग्राम
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ गुरुग्राम
  72. 72. 31 दिसम्बर, 2017 के दिन हरियाणा में प्रारंभ की गई BBY योजना का विस्तृत रूप क्या है?
    1. भावंतर भरपाई योजना
    2. भारतीय बीमा योजना
    3. बागवानी बीमा योजना
    4. बिजली बचाओ योजना
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ भावंतर भरपाई योजना
  73. 73. हरियाणा में किस वर्ष प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजना का शुभारंभ हुआ?
    1. 2014
    2. 2015
    3. 2011
    4. 2013
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 2013
  74. 74. हरियाणा में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत वर्ष 2020-21 बढ़कर कितनी हो गई है?
    1. 1200.45 यूनिट
    2. 1540.45 यूनिट
    3. 1000 यूनिट
    4. 1805.45 यूनिट
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 1805.45 यूनिट
  75. 75. हरियाणा राज्य बजट के वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल बजट का कितना प्रतिशत पुलिस क्षेत्र में व्यय के लिए निर्धारित किया गया है?
    1. 6.2%
    2. 2.1%
    3. 4.6%
    4. 4.3%
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 4.6%
  76. 76. रोहतक का शीरी बाज़ार हरियाणा का सबसे बड़ा _________ बाज़ार है।
    1. ऑटो स्पेयर पार्ट्स
    2. लकड़ी
    3. कपड़ा
    4. अनाज
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ कपड़ा
  77. 77. 1958 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक लाने वाले पहले कुश्तीबाज़ कौन हैं?
    1. मास्टर चंदगी राम
    2. लीला राम सांग्वान
    3. सज्जन सिंह
    4. पहलवान उदयचंद
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ लीला राम सांग्वान
  78. 78. निम्नलिखित में से हरियाणा के किस व्यक्तित्व को विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में 2022 का ‘पद्म श्री’ सम्मान प्रदान किया गया?
    1. मोती लाल मदान
    2. रघुवेंद्र तंवर
    3. सुमित अंतिल
    4. ओम प्रकाश गाँधी
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ मोती लाल मदान
  79. 79. हरियाणा में रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड किस क्षेत्र में दिया जाता है?
    1. विज्ञान
    2. सामाजिक कार्य
    3. साहित्य
    4. खेल
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ खेल
  80. 80. भैंस की किस प्रजाति को ‘ब्लैक गोल्ड ऑफ हरियाणा’ कहा जाता है?
    1. मेहसाना
    2. मुर्रा
    3. भदवारी
    4. नीति-रवि
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ मुर्रा
  81. 81. 1913 में पंजाब उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त पहले भारतीय कौन थे?
    1. गोपाल सिंह
    2. आलोक सिंह
    3. सर छोटू राम
    4. डॉ. सरूप सिंह
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒
  82. 82. हरियाणा राज्य के पहले वित्त आयोग का गठन कब हुआ
    1. 26 अप्रैल, 1994
    2. 15 अक्टूबर, 1994
    3. 2 जून, 1994
    4. 31 मई, 1994
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 31 मई, 1994
  83. 83. एम. के. गाँधी को पलवल रेलवे स्टेशन से किस दिन गिरफ़्तार किया गया, जब रॉलेट ऐक्ट का विरोध करने पंजाब जा रहे थे?
    1. 10 अप्रैल, 1919
    2. 10 अप्रैल, 1918
    3. 10 अप्रैल, 1915
    4. 10 अप्रैल, 1917
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 10 अप्रैल, 1919
  84. 84. हरियाणा के जिले महेन्द्रगढ़ का प्राचीन नाम क्या है?
    1. कानौड
    2. सत्येवपुरम
    3. कपिस्थल
    4. साइरशैक
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ कानौड
  85. 85. शिवालिक की पहाड़ियाँ हरियाणा के किस जिले में नहीं पाई जाती हैं?
    1. यमुनानगर
    2. सिरसा
    3. पंचकुला
    4. अंबाला
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ सिरसा
  86. 86. तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष दिए गए है। सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न होते हुए भी कथनों को सत्य मानते हुए यह निर्णय | कीजिए कि तार्किक रूप से कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से निकलता / निकलते हैं।
    • कथन:
      कुछ सेब अंगूर हैं।
      सभी अंगूर केले हैं।
      कुछ आलूबुखारे अंगूर हैं।
    • निष्कर्ष:
      (I) कुछ केले आलूबुखारे हैं।
      (II) कुछ सेब केले हैं।
      (III) सभी केले अंगूर हैं।
    1. केवल III निकलता है
    2. केवल I और III निकलते हैं
    3. केवल I और II निकलते हैं
    4. केवल II निकलता है
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ केवल I और II निकलते हैं
  87. 87. इस प्रतिमान में ‘α’ का मान क्या है?
    X α L = 2 P α H = 2 L α F = 2
    1. ×
    2. +
    3. ÷
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ ÷
  88. 88. P, Q, R, S, T पिकनिक पर गए। ‘P’ ‘Q’ का पुत्र है, किंतु ‘Q’ ‘P’ का पिता नहीं है। ‘R’ ‘S’ का पुत्र है जो ‘P’ का भाई है। ‘T’, ‘S’ की पत्नी है।‘P’ का ‘R’ से क्या संबंध है?
    1. चाचा
    2. पिता
    3. भतीजा
    4. भाई
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ चाचा
  89. 89. किसी एक कूट भाषा में XYZA को 1234 और EFGH को 78910 के रूप में लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में AXGE को कैसे लिखा जाएगा?
    1. 4917
    2. 4217
    3. 4197
    4. 4179
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 4197
  90. 90. तीन सहेलियाँ अमिता, बबीता और चंचल एक रेस्तराँ में गईं। जब बिल मिला तो अमिता ने बबीता द्वारा दी गई राशि का 3/5 दिया और बबीता ने चंचल द्वारा दी गई राशि का 1/2 दिया। यदि ₹ 360 के बिल का भुगतान किया गया है, तो बबीता ने कितनी राशि का भुगतान किया है?
    1. 200
    2. 60
    3. 180
    4. 100
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 100
  91. 91. नीचे दिए गए शब्द के वर्णों का प्रयोग करके बनाए ना जा सकने वाले शब्द को ज्ञात कीजिए:
    VERIFIED
    1. FRIED
    2. FRIEND
    3. DEFER
    4. DRIVE
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ FRIEND
  92. 92. किसी एक कूट भाषा में DFGHJ को FHIJL के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में AUDIT को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. CWFIU
    2. CWPJV
    3. CWEJV
    4. CWFKV
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ CWFKV
  93. 93. ऐसे संख्या संयोजन का चयन कीजिए जिसके अनुसार अक्षरों को व्यवस्थित किए जाने से एक सार्थक शब्द बनाया जा सके:
    • ILBOEM
      123456
    1. 3, 4, 6, 2, 1, 5
    2. 6, 4, 3, 2, 5, 1
    3. 3, 4, 5, 6, 2, 1
    4. 6, 4, 3, 1, 2, 5
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 6, 4, 3, 1, 2, 5
  94. 94. निम्नलिखित में से भिन्न पद कौन-सा है?
    1. हिन्द महासागर
    2. अरब सागर
    3. बंगाल की खाड़ी
    4. प्रशान्त महासागर
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ प्रशान्त महासागर
  95. 95. ऐसे सही विकल्प का चयन कीजिए जिसमें शब्द उसी प्रकार से संबंधित हों जैसे कि नीचे शब्द-युग्म में दिए गए हैं:
    गायक : गायकदल
    1. कलाकार – चित्र बनाना
    2. लुटेरे – लूट
    3. पुष्प – गुलदस्ता
    4. संगीतज्ञ – गाना
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ पुष्प – गुलदस्ता
  96. 96. ऐसे सही विकल्प का चयन कीजिए जो नीचे दिए हुए के समान हो:
    11 : 120 : : 25 : ?
    1. 224
    2. 624
    3. 250
    4. 125
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 624
  97. 97. A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार आकृति में केन्द्र की ओर मुँह करके बैठे हैं। ‘D’, ‘B’ के निकटस्थ दायीं ओर बैठा है , और ‘B’, ‘F’ का निकटस्थ पड़ोसी नहीं है। ‘C’, ‘A’ और ‘D’ और के बीच बैठा है। ‘F’ के पड़ोसी कौन हैं?
    1. A और B
    2. C और D
    3. B और D
    4. A और E
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ A और E
  98. 98. आपके द्वारा कार्यस्थल पर किए गए परिश्रम का श्रेय आपके एक सहयोगी, जो आपका अच्छा मित्र भी है, ने ले लिया। आप क्या करेंगे?
    1. परिश्रम करना जारी रखेंगे, क्योंकि परिश्रम का परिणाम सदैव अच्छा होता है।
    2. अपने कार्य की स्वयं प्रशंसा करने लगेंगे।
    3. नौकरी छोड़ देंगे।
    4. अन्य सहयोगियों के सामने उसकी आलोचना करेंगे।
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ परिश्रम करना जारी रखेंगे, क्योंकि परिश्रम का परिणाम सदैव अच्छा होता है।
  99. 99. इस श्रृंखला में p का मान ज्ञात कीजिए:
    1, 1/3, 1/9, p, 1/81, 1/243
    1. 1/29
    2. 1/39
    3. 1/27
    4. 1/21
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 1/27
  100. 100. नीचे दिए गए विकल्पों में से लुप्त संख्या का चयन कीजि जिससे संख्या श्रृंखला पूरी हो सके:
    55, 56, 58, 61, 65,____
    1. 71
    2. 72
    3. 70
    4. 69
    • उत्तर देखे 
    • सही उत्तर ⇒ 70
error: Content is protected !!