Skip to content

Naukari4u

More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Filter by Categories
Admission
Admit Card
Answer Key
BANK
Bihar Govt. Jobs
Delhi Govt. Jobs
DOPT ORDER
DSSSB
ELECTRICAL
Haryana GK Hindi
Haryana Govt. Jobs
HPSC
HRMS
HSSC
HSSC EXAM
Investment
ITI
Latest Jobs
LHB TL & AC
Previous Year Question Paper
Public Notice
Railway
RAILWAY
Railway Board Orders
Rajasthan Govt. Jobs
Results
RPSC
RSMSSB
Salary
Sarkari Yojana
Seniority
Service Rules
Solved Papers
SSC
Syllabus
UKPSC
UKSSSC
Uncategorized
UP Govt. Jobs
UPPBPB
UPSC
UPSSSC

UP Police Constable Exam 18 Feb. 2024 2nd Shift Solved Paper [Answer Key]

आयोजन (Event)विवरण (Details)
परीक्षा (Exam)UP Police Constable Exam
परीक्षा की तिथि (Exam Date)18 Feb. 2024
शिफ्ट (Shift)2nd Shift
प्रश्नों की संख्या150
आयोजक UPPBPB
केटेगरी UP Police Constable Previous Year Solved Paper
31. अभिषेक राठी के पास छह एकड़ कृषियोग्य भूषि है। उन्होंने पंचायत प्रधान से अनुशंसा पत्र प्राप्त किया है। उन पर बैंक का कोई बकाया कर्ज (ऋण) नहीं है। वह अपनी पूरी भूमि पर दो फसलें उगाते हैं। वह ₹6 लाख से अधिक संपार्श्विक प्रदान कर सकते हैं।

  1. मामला बैंक के महाप्रबंधक को भेजा जाएगा।
  2. अग्रिम नहीं प्रदान किया जाएगा।
  3. डेटा अपर्याप्त है।
  4. अग्रिम प्रदान किया जाएगा।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (C)
32. आप एक पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात है; एक कॉलेज परिसर में छात्र राजनीतिक समूहों के बीच हिंसक झड़पें शुरू हो गई। प्रभारी अधिकारी के रूप में, आपको

  1. मध्यस्थता प्रयास में छात्र नेताओं को शामिल करना चाहिए।
  2. परिसर में जमाव पर प्रतिबंध लगाने के लिए तुरंत धारा 144 लागू करनी चाहिए।
  3. उपद्रवियों को रोकने के लिए यदि आवश्यक हो तो बल का प्रयोग करना चाहिए।
  4. सार्वजनिक व्यवस्था को भंग करने के लिए भड़काने वालों को बिना वारंट के गिरफ्तार करना चाहिए।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (C)
33. आप एक पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात हैं; आप एक 10 वर्षीय बच्चे को एक व्यस्त चौराहे पर भीख मांगते हुए देखते हैं। भारत के किशोर न्याय कानूनों के अनुसार, आपको :

  1. उसके माता-पिता को अभिरक्षा लेने के लिए सूचित करना चाहिए।
  2. उसे गिरफ्तार और पुलिस स्टेशन में निरुद्ध करना चाहिए ।
  3. परामर्श प्रदान करना चाहिए और चेतावनी जारी करनी चाहिए।
  4. उसे सरकारी किशोर आश्रय गृह में ले जाना चाहिए।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (A)
34. आप एक पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात हैं; अस्पतालों से नवजात शिशु की चोरी के और मामलों को रोकने के लिए, आपको :

  1. लेबर रूम में प्रवेश और निकास के आसपास सीसीटीवी फ़ीड का विश्लेषण करना चाहिए ।
  2. प्रसूति वार्ड में आगंतुकों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ।
  3. गुप्त महिला कांस्टेबलों को छद्म गर्भवती (डिकॉय) के रूप में तैनात करना चाहिए ।
  4. सुराग के लिए हिरासत में लिए गए अवैध व्यापारियों के फोन कॉल को अवरुद्ध करना चाहिए।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (A)
35. आप एक पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात हैं; धार्मिक रूप से संवेदनशील इलाके में दंगे भड़क उठते हैं, जिसके लिए अतिरिक्त बल की आवश्यकता होती है। आपको :

  1. सुलह और शांति की अपील करने के लिए समुदाय के बुजुर्गों के साथ बात करनी चाहिए ।
  2. यदि समूह प्रतिबंधों का उल्लंघन करके पत्थरबाज़ी करते हैं तो लाठीचार्ज का आदेश देना चाहिए ।
  3. पूर्व के उपद्रवियों की निवारक गिरफ्तारियाँ करनी चाहिए ।
  4. हिंसक भीड़ को बलपूर्वक खदेड़ने के लिए आँसू गैस के गोले दागने चाहिए ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (D)
36. आप एक जाँच अधिकारी हैं; दंगे के आरोपी एक राजनीतिक नेता ने पदोन्नति की पेशकश करते हुए आरोप वापस लेने का अनुरोध किया। आपको :

  1. नेता को नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी सबूत को रिकॉर्ड्स से हटा देना चाहिए ।
  2. गुप्त रूप से रिश्वत लेने के बाद धमकियों के आगे झुकने का नाटक करना चाहिए ।
  3. आरोपी नेता के खिलाफ गवाही देने वाले प्रमुख गवाहों को परेशान करना चाहिए ।
  4. प्रक्रियाओं के अनुसार निष्पक्ष जाँच करनी चाहिए।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (D)
37. आप एक महानगरीय शहर के एक पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ प्रभारी निरीक्षक हैं। आप अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों को रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालाँकि, कुछ प्रशासनिक कारणों से, आपको ट्रैफिक पुलिस इकाई में स्थानांतरित कर दिया जाता है जहाँ आपको यातायात प्रवाह का प्रबंधन करना और नियमों को लागू करना होता है। आपको लगता है कि यह आपके कौशल और अनुभव की बर्बादी है। आपको :

  1. किसी अन्य इकाई में अनुकूल स्थानांतरण पाने के लिए अपने प्रभाव (इंफ्लुअन्स) और संपकों का उपयोग करना चाहिए।
  2. स्थानांतरण का विरोध करना चाहिए और अपनी पिछली भूमिका में बहाल करने की माँग करनी चाहिए।
  3. नई भूमिका को अपनाना चाहिए और यातायात प्रबंधन के कौशल और चुनौतियों को सीखना चाहिए।
  4. स्थानांतरण को एक अस्थायी रुकावट के रूप में स्वीकार करना चाहिए और जल्द ही बेहतर पोस्टिंग पाने की उम्मीद करनी चाहिए।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (C)
38. संगठित अपराधियों के खिलाफ एक उच्च जोखिम वाले ऑपरेशन के बीच में, आपको पता चलता है कि आपके जीवनसाथी को उन्नत चरण का कैंसर है। आपको :

  1. ऑपरेशन के कुछ नियोजन क्षेत्रों को रणनीतिक रूप से सौंपना चाहिए ।
  2. देखभाल के लिए परिचालन नेतृत्व को अस्थायी रूप से स्थगित करना चाहिए ।
  3. ऑपरेशन पूरा होने तक टीम से निजी समाचार छुपाना चाहिए।
  4. यह आशा करते हुए कि परिवार उपचार संभाल लेगा, मात्र ध्यान केंद्रित रखना चाहिए।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (C)
39. बम विस्फोट स्थल की जाँच करते समय, आपको नियतकालिक प्रस्फोटक के रूप में इस्तेमाल किया गया एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन मिलता है। आपकोः

  1. एंटी- स्टैटिक दस्तानों का उपयोग करके हैंडलिंग से पहले मूल विस्फोट स्थिति की तस्वीर लेनी चाहिए।
  2. ऊँगलियों के निशान से कोई छेड़छाड़ न हो इसका ध्यान रखते हुए इसे कागज में लपेटना चाहिए।
  3. पृथक् साक्ष्य के लिए पहले सिम कार्ड और बैटरी जैसे हिस्सों को अलग कर देना चाहिए।
  4. इसे मोटे कपड़े के थैले के अंदर रखना चाहिए ताकि विस्फोट से कोई और क्षति न हो।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (A)
40. एक पुलिस अधिकारी के रूप में, आप घरेलू हिंसा से पीड़ित किसी महिला की शिकायत का जवाब देते हैं। आपको :

  1. इसे अन्य रिपोर्ट किए गए हमले के मामलों के समान समझना चाहिए।
  2. मामले का विवरण इकट्ठा करने के लिए पीड़ित से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करनी चाहिए।
  3. विभागीय हस्तक्षेप को न्यूनतम करते हुए सुरक्षा अधिकारियों को सन्दर्भित करना चाहिए ।
  4. एक महिला सेल प्रतिनिधि से प्रारंभिक चर्चा करानी चाहिए।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (C)
41. एक पुलिस अधिकारी के रूप में, आपको अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ प्रोफाइलिंग पक्षपात का आरोप लगाते हुए विरोध का सामना करना पड़ता है। आपको :

  1. कार्यान्वयन अंतराल को समझने के लिए सामुदायिक चर्चाएँ आयोजित करनी चाहिए
  2. विध्वंसक ख़तरों को रोकने के लिए निगरानी उपायों को बढ़ाना चाहिए ।
  3. समावेशिता प्रदर्शित करने के लिए क्षेत्र बल में विविधता कोटा लागू करना चाहिए ।
  4. सांख्यिकीय गिरफ्तारी डेटा रुझानों की समीक्षा करके चिंताओं को स्वीकार करना चाहिए ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (C)
42. एक पुलिस अधिकारी के रूप में, मेरे द्वारा इसे पेशे को चुनने का प्राथमिक कारण यह है:

  1. यह नौकरी की सुरक्षा प्रदान करता है।
  2. यह शक्ति और अधिकार प्रदान करता है।
  3. देश की सेवा करने का अवसर ।
  4. अपराधिकयों को पकड़ने का उत्साह ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (D)
43. एक पुलिस अधिकारी के रूप में, आपको अपनी वर्दी पर रैंक का प्रतीक चिह्न पहनना आवश्यक है। भारतीय पुलिस सेवा में उप-निरीक्षक के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सही रैंक प्रतीक चिह्न है?

  1. तीन सितारे
  2. एक सितारा
  3. चार सितारे
  4. दो सितारे
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (D)
44. एक पुलिस अधिकारी के रूप में, आप पर्याप्त चेतावनियों के बाद हिंसक भीड़ पर आँसू गैस का इस्तेमाल करते हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार, तितर-बितर करने के बाद इनमें से कौन-सी कार्रवाई गलत होगी?

  1. क्षेत्र में मीडिया को प्रवेश की अनुमति देना ।
  2. घटनास्थल पर बचे लोगों को गिरफ्तार करना।
  3. पहचान के लिए विडियोग्राफी करना ।
  4. यदि आवश्यक हो तो चिकित्सा सहायता प्रदान करना।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (A)
45. एक निश्चित कूट भाषा में, “ZEBRA” को “WBYAJ” के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट में “TORCH” को कैसे लिखा जाएगा?

  1. LGISX
  2. LGRTY
  3. MHITY
  4. MHRSX
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (C)
46. प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर उपयुक्त विकल्प खोजें वनस्पति-विज्ञान :
पौधे :: कीट-विज्ञान : (?)

  1. कीड़े
  2. पक्षी
  3. साँप
  4. पौधे
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (A)
47. निम्नलिखित प्रश्न में कुछ शब्द दिये गये हैं। उनमें विषम को छोड़कर कुछ सामान्य विशेषताएँ हैं। आपको इनमें से विषम को ढूँढना है।

  1. धारा
  2. नदी
  3. तालाब
  4. नहर
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (A)
48. दिए गए विकल्पों में से वह सही चुनें जो शृंखला को पूरा करेगा:
15, 8, 35, 24, 63, 48, (?)

  1. 99
  2. 88
  3. 102
  4. 92
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (A)
49. कबीर पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर 8 किमी. चलता है, फिर वह अपनी दाईं ओर मुड़ता है और 2 किमी. चलता है। वह फिर से अपनी दाईं ओर मुड़ता है और 5 किमी. चलता है। वह अपने शुरुआती बिंदु से किस दिशा में है?

  1. पश्चिम
  2. दक्षिण-पूर्व
  3. उत्तर
  4. उत्तर-पश्चिम
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (D)
50. शीला, रवि की भाभी है। राम रवि का भाई है। राम की पत्नी शीला है। दीपा, रवि की बहन है। दीपा की माँ शांति है। शीला, शांति से किस प्रकार संबंधित है?

  1. पोती
  2. सास
  3. बेटी
  4. बहू
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (D)
51. यदि शब्द “SKEPTICAL” में तीसरे, पाँचवें और नौवें अक्षरों को अंग्रेजी वर्णमाला शृंखला अनुसार उनके उलटे अक्षरों में बदल दिया जाए और दूसरे, चौथे और सातवें अक्षरों को उनके दूसरे अगले अक्षरों में बदल दिया जाए (अंग्रेजी वर्णमाल शृंखला के अनुसार), तो नवगठित शब्द क्या होगा ?

  1. SMVGRIEAO
  2. SMVRGIEAO
  3. SMVRGEIAO
  4. SMRVGIEAO
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (B)
52. हल करें :
12 + 48 ÷ 2 – 20 + 6 × 2 = ?

  1. 28
  2. 32
  3. 4
  4. 22
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (A)
53. एक पंक्ति में चेतन ऊपर से 18वें और नीचे से 15वें स्थान पर है, तो उस पंक्ति में उम्मीदवारों की कुल संख्या कितनी है?

  1. 32
  2. 30
  3. 33
  4. 31
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (A)
54. एक सटीक घड़ी दोपहर के 2 बजे का समय दिखाती है। जब घड़ी उसी शाम के 6 बजे का समय दिखाती है तो घंटे की सूई कितने डिग्री तक घूमेगी?

  1. 130°
  2. 120°
  3. 135°
  4. 125°
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (B)
55. निम्नलिखित आरेख में आयत पुरुषों को दर्शाता है, त्रिभुज शिक्षित को दर्शाता है, वृत्त शहरी को दर्शाता है और वर्ग सरकारी कर्मचारियों को दर्शाता है?
UP POLICE CONSTABLE SOLVED PAPER Q55
निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऐसे पुरुष का प्रतिनिधित्व करता है जो शहरी होने के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी भी है?

  1. 10
  2. 6
  3. 13
  4. 7
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (B)
56. निम्नलिखित में से कौन-सा आरेख पुरुषों, शिक्षकों, लेखकों के बीच संबंध को सबसे अच्छी तरह दर्शाता है?
UP POLICE CONSTABLE SOLVED PAPER Q56

  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (D)
57. निम्नलिखित प्रश्न में एक शब्द दिया गया है, उसके बाद चार अन्य शब्द दिए गए हैं, जिनमें से एक दिए गए शब्द के अक्षरों का उपयोग करके बनाया जा सकता है। वह शब्द ढूँढ़ें।
FANTASTICATE

  1. TITANS
  2. TASTY
  3. FASTING
  4. SATELLITE
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (A)
58. एक घनाभ है जिसके आयाम 4 × 3 × 3 सेमी हैं। आयाम 4 x 3 के विपरीत फलक पीले रंग से रंगे गए हैं। अन्य आयाम 4 x 3 के विपरीत फलक लाल रंग से रंगे गए हैं। आयाम 3 x 3 के विपरीत फलक हरे रंग से रंगे गए हैं। अब घनाभ को 1 सेमी भुजा वाले छोटे घनों में काट दिया जाता है। कितने छोटे घनों के केवल दो फलक रंगीन होंगे?

  1. 20
  2. 24
  3. 12
  4. 16
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (D)
59. श्री टैंक ने शहर में एक सम्मेलन में भाग लिया और वापस अपने होटल के लिए कैब ली। किन्तु, हड़बड़ी में वह अपना ब्रीफकेस टैक्सी में ही छोड़ गये। सौभाग्य से, वह पास के सुरक्षा गार्ड की मदद से टैक्सी की लाइसेंस प्लेट के बारे में कुछ विवरण नोट करने में कामयाब रहे।
1: मिस्टर टैंक को पक्का विश्वास है कि प्लेट M अक्षर से शुरू होती है।
2: तीन दर्शक सहमत हैं कि प्लेट 78R पर समाप्त होती है।
3: चार लोग दावा करते हैं कि दूसरा अक्षर या तो A है या B है और अन्य चार लोग सोचते हैं कि तीसरा अक्षर S है।
नीचे दिए गए चार लाइसेंस प्लेट नंबर दर्शाते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति क्या सोचता है कि उन्होंने क्या देखा। टैक्सी का लाइसेंस प्लेट नंबर होने की सबसे अधिक संभावना कौन-सी है?

  1. MSB78R
  2. MAS78R
  3. MAB78R
  4. MBA78R
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (B)
60. नीचे प्रश्न में एक कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना है, फिर दोनों निष्कर्षों पर एक साथ विचार करना है और निर्णय लेना है कि उनमें से कौन-सा /से कथन में दी गई जानकारी से उचित संदेह से परे तार्किक रूप से अनुसरण करता/ते है/हैं।
कथन: यदि सभी खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता से खेलेंगे तो हम मैच जीतेंगे। हमने मैच जीत लिया है।
निष्कर्ष:
I. सभी खिलाड़ियों ने अपनी पूरी क्षमता से खेला।
II. कुछ खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता से नहीं खेले ।

  1. I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
  2. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
  3. न तो I और न ही II अनुसरण करता है।
  4. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ (B)

Pages: 1 2 3 4 5
error: Content is protected !!