Skip to content

Naukari4u

More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Filter by Categories
Admission
Admit Card
Answer Key
BANK
Bihar Govt. Jobs
DOPT ORDER
ELECTRICAL
Haryana GK Hindi
Haryana Govt. Jobs
HPSC
HRMS
HSSC
HSSC EXAM
Investment
Latest Jobs
LHB TL & AC
Previous Year Question Paper
Public Notice
Railway
RAILWAY
Railway Board Orders
Rajasthan Govt. Jobs
Results
RPSC
RSMSSB
Salary
Sarkari Yojana
Seniority
Service Rules
Solved Papers
SSC
Syllabus
UKPSC
UKSSSC
Uncategorized
UP Govt. Jobs
UPPBPB
UPSC
UPSSSC

MPPSC Pre Exam 23 June 2024 Solved Paper [Answer Key]

ContentDetails
परीक्षा (Exam)MPPSC Pre Exam Answer key
परीक्षा तिथि (Exam Date)23 June 2024
आयोजक MPPSC
प्रश्नों की संख्या 100
PAPERPaper -I (General Studies )
केटेगरी MPPSC Previous Year Solved Paper

Downlaod MPPSC Prelims Exam 23 June 2024 Question Paper PDF

To Download Paper-I & Paper – II Question Paper PDF of  MPPSC Pre Exam held on 23 June 2024 Click on link given below.

1. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य, बॉक्साइट का सबसे बड़ा भण्डार रखता है ?

  1. आन्ध्र प्रदेश
  2. ओडिशा
  3. झारखण्ड
  4. गुजरात
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (B)

2. निम्नलिखित में से वर्ष 2021 22 में भारत का कौन-सा राज्य, चावल का सबसे बड़ा उत्पादक रहा ?

  1. पंजाब
  2. बिहार
  3. तेलंगाना
  4. पश्चिम बंगाल
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (D)

3. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?

  1. एल नीनो एक समुद्री जलधारा है, जो पेरू तट पर प्रकट होती है ।
  2. एल नीनो भारतीय मानसून को कमजोर करती है ।
  3. एल नीनो घटना प्रति वर्ष घटित होती है ।
  4. ला नीना भारतीय मानसून को मजबूत करती है।
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (C)

4. निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे लम्बी नदी है ?

  1. कावेरी
  2. ताप्ती (तापी)
  3. नर्मदा
  4. सोन
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (C)

5. वर्ष 2021 में निम्नलिखित में से कौन-सा चक्रवात भारत के पश्चिमी तट पर आया था ?

  1. अम्फान
  2. तौक्ते
  3. मिर्चीग
  4. फानी
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (B)

6. जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार, भारत के निम्नलिखित राज्यों में से कौन-से राज्य में जनसंख्या घनत्व सबसे कम रहा था ?

  1. त्रिपुरा
  2. अरुणाचल प्रदेश
  3. मिज़ोरम
  4. मेघालय
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (B)

7. निम्नलिखित पर्वत चोटियों को, उनकी ऊँचाई के आधार पर, अवरोही क्रम में क्रमबद्ध कीजिए :
(i) गुरु शिखर
(ii) महेन्द्रगिरि
(iii) अनाईमुड़ी
(iv) पंचमदी

  1. (iii), (i), (ii), (iv)
  2. (i), (iii), (iv), (ii)
  3. (ii), (i), (iii), (iv)
  4. (iv), (ii), (i), (iii)
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (D)

8. निम्नलिखित युग्मों का मिलान करते हुए सही कूट की पहचान कीजिए :
नदियाँ – उद्गम क्षेत्र
(1) कावेरी – (i) सतपुड़ा श्रेणी
(2) साबरमती – (ii) ब्रह्मगिरि पहाड़ियाँ
(3) ताप्ती (तापी) – (iii) मेवाड़ पहाड़ियाँ
(4) दामोदर – (iv) छोटा नागपुर का पठार
कूट :
. (1) (2) (3) (4)

  1. (i) (ii) (iii) (iv)
  2. (iii) (iv) (i) (ii)
  3. (ii) (iii) (i) (iv)
  4. (iv) (ii) (iii) (i)
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (C)

9. निम्नलिखित में से भारत के कौन-से दो राज्यों से देश के कुल कोयला निक्षेप का 50 प्रतिशत से अधिक प्राप्त होता है ?
(i) झारखण्ड
(ii) मध्यप्रदेश
(iii) ओडिशा
(iv) छत्तीसगढ़

  1. (i) और (ii)
  2. (i) और (iii)
  3. (iii) और (iv)
  4. (ii) और (iii)
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (B)

10. वर्ष 2021-22 में भारत में दालों के उत्पादन में किस राज्य का प्रथम स्थान रहा ?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. राजस्थान
  3. मध्यप्रदेश
  4. गुजरात
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (C)

11. वर्ष 2024 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा निम्नलिखित में से किसको राज्यसभा के 12वें सदस्य के रूप में नामित (मनोनीत) किया गया ?

  1. गुलाम अली
  2. इलैयाराजा
  3. सुधा मूर्ति
  4. सतनाम सिंह संधू
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (C)

12. मध्यप्रदेश के पैरा-कैनो खिलाड़ी कौन हैं जिन्हें 2023 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ?

  1. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर
  2. पुखरामबम सुशीला चानू
  3. प्राची यादव
  4. शिवेंद्र सिंह
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (C)

13. रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही है ?
1. यह मध्यप्रदेश में मिलेट (मोटा अनाज) को प्रोत्साहित करती है ।
2. यह पूरे मध्यप्रदेश में लागू है ।
3. यह योजना 2023 – 24 से 2025 – 26 तक की अवधि की है।

  1. केवल 1 और सही हैं।
  2. केवल 1 और 3 सही हैं।
  3. केवल 2 और 3 सही हैं।
  4. 1, 2 तथा 3 सही हैं।
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (D)

14. निम्नलिखित में से कौन पारंपरिक माच गायन शैली से सम्बद्ध है ?

  1. कालूराम बामनिया
  2. सत्येंद्र सिंह लोहिया
  3. भगवतीलाल राजपुरोहित
  4. ओम प्रकाश शर्मा
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (D)

15. सांख्यिकी में 2023 के अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, जिसे गणित के नोबल पुरस्कार के बराबर माना जाता है, उसके प्राप्तकर्ता कौन हैं ?

  1. डेविड आर. कॉक्स
  2. ब्रैडली एफ्रॉन
  3. कल्यम्पुडी राधाकृष्ण राव
  4. नान लेयर्ड
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (C)

16. वर्ष 2024 में एफ. आई.डी.ई. कैंडिडेट्स टूर्नामेन्ट जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी कौन बने ?

  1. विश्वनाथन आनंद
  2. गैरी कास्पारोव
  3. डी. गुकेश
  4. डिंग लिरेन
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (C)

17. लमहेटा गाँव किस जिले में स्थित है, जहाँ जियो पार्क की स्थापना की जानी है ?

  1. भोपाल
  2. जबलपुर
  3. इंदौर
  4. ग्वालियर
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (D)

18. निम्नलिखित में से किसको वर्ष 2024 में भारत के लोकपाल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है ?

  1. श्री न्यायमूर्ति संजय यादव
  2. श्री न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी
  3. श्री न्यायमूर्ति पिनाकी चन्द्र घोष
  4. श्री न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (D)

19. विश्व की पहली “वैदिक घड़ी” कहाँ पर स्थापित है ?

  1. वाराणसी
  2. प्रयागराज
  3. उज्जैन
  4. भोपाल
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (C)

20. जनवरी से मार्च, 2024 में भारत और इंग्लैंड के मध्य सम्पन्न पाँच टेस्ट मैचों की क्रिकेट श्रृंखला में विजयी रहा :

  1. भारत, 3 – 2 से
  2. भारत, 4 – 1 से
  3. इंग्लैंड, 3 – 2 से
  4. इंग्लैंड, 4 – 1 से
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (B)

21. मध्यप्रदेश के किस जिले में सोयाबीन का उत्पादन प्रारम्भ हुआ था ?

  1. इंदौर
  2. उज्जैन
  3. विदिशा
  4. देवास
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (D)

22. रॉक फॉस्फेट का उपयोग निम्नलिखित में से किस उद्योग में किया जाता है ?

  1. वस्त्र उद्योग
  2. उर्वरक उद्योग
  3. चीनी उद्योग
  4. काग़ज उद्योग
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (B)

23. 2021 – 22 के अनुसार, मध्यप्रदेश में क्षेत्रफल एवं उत्पादन की दृष्टि से अनाज में गेहूँ का कौन-सा स्थान है ?

  1. तृतीय
  2. चतुर्थ
  3. द्वितीय
  4. प्रथम
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (D)

24. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भोपाल की स्थापना किस देश की एक कम्पनी के सहयोग से हुई थी ?

  1. जर्मनी
  2. फ्रांस
  3. रूस
  4. ब्रिटेन
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (D)

25. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, किस जिले में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक है ?

  1. इंदौर
  2. ग्वालियर
  3. भोपाल
  4. जबलपुर
  • उत्तर देखे
  • सही उत्तर ⇒ (C)

Pages: 1 2 3 4
error: Content is protected !!