Skip to content

Naukari4u

More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Filter by Categories
Admission
Admit Card
Answer Key
BANK
Bihar Govt. Jobs
chhattisgarh Govt. Jobs
Delhi Govt. Jobs
DOPT ORDER
DSSSB
ELECTRICAL
Haryana GK Hindi
Haryana Govt. Jobs
HPSC
HRMS
HSSC
HSSC EXAM
ITI
Latest Jobs
LHB TL & AC
MP Govt. Jobs
Previous Year Question Paper
Public Notice
Punjab Govt. Jobs
RAILWAY
Railway Govt. Jobs
Rajasthan Govt. Jobs
Results
RPSC
RSMSSB
Sarkari Yojana
Seniority
Service Rules
Share Market
Solved Papers
SSC
Syllabus
UK Govt. Jobs
UKPSC
UKSSSC
Uncategorized
UP Govt. Jobs
UPPBPB
UPSC
UPSSSC

HPSC HCS Pre Paper – I (GS) 11 Feb. 2024 Solved Paper [Answer Key]

HPSC HCS EXAM का संक्षिप्त विवरण 

परीक्षा (Exam)HPSC HCS PRE EXAM
पद का नाम HCS & Allied Services
परीक्षा तिथि 11 Feb. 2024 
आयोजक हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC)
प्रशनों की संख्या 100
अधिकतम अंक 100

1. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. क्रेस्ट (CREST) : होसाकोटे (Hosakote)
2. सौर वेधशाला : कोडाइकनाल (Kodaikanal)
3. रेडियो वेधशाला : गौरीबिदानुर (Gauribidanur)
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

2. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. इंटेलीजेंट वाटरबॉडी मैनेजमेंट प्रोजेक्ट : तमारा ( Tamara)
2. अमरूत 2.0 : सतह और भूजल निकायों का संरक्षण
3. PLASHBOT : वाटर बॉडिज के तल के लिए विसारक वातक
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

3. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. अद्विका (Advika) : चिकपी
2. पंचामृत (Panchamrit ) : भारत का क्लाइमेट एक्शन प्लान
3. मिशन LiFE : पारिस्थितिक कल्याण के साथ हार्मनी में जीवन शैली
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

4. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I : विरूपाक्ष मंदिर का निर्माण सोहलवीं शताब्दी में हुआ था।
कथन II : विरूपाक्ष मंदिर के सामने बना मंडप का निर्माण कृष्णदेव राय के समय में हुआ था।
उपरोक्त कथनों को ध्यान में रखते हुए, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. कथन I और कथन II दोनों सही हैं ।
  2. कथन I और कथन II दोनों गलत हैं ।
  3. कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
  4. कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ D

5. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I : भक्ति संत शंकरदेव ने ‘वैष्णव धर्म’ को ‘भगवती धर्म’ कहकर संबोधित किया।
कथन II : शंकरदेव की प्रमुख रचना कीर्तनघोष है।
उपरोक्त कथनों को ध्यान में रखते हुए, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  2. कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  3. कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
  4. कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ D

6. सूची I का मिलान सूची II से कीजिए:

सूची I सूची II
A. निषाद 
B. धर्मकार 
C. मछुआरो 
D. पुक्कुस या पीलकुस 
I. करावर
II. मेहतर
III. कैवर्त
IV. आखेटक

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. A-II, B-III, C-IV, D-I
  2. A-IV, B-1, C-III, D-II
  3. A-II, B-III, C-I, D-IV
  4. A-I, B-IV, C-III, D-II
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

7. सूची I का मिलान सूची II से कीजिए:

सूची I सूची II
A. जोगलथम्बी 
B. देववर्नाक 
C. देवराष्ट्र 
D. पट्टडकल
I. नासिक (महाराष्ट्र)
II. बीजापुर (कर्नाटक)
III. विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश )
IV. शाहाबाद (बिहार)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. A-II, B-III, C-IV, D-I
  2. A-IV, B-I, C-III, D-II
  3. A-II, B-III, C-I, D-IV
  4. A-I, B-IV, C-III, D-II
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. पुराणों में सातवाहनों को ‘आंध्रभृत्य’ तथा ‘आंध्रजात्य’ कहते हैं।
2. सातवाहनों का इतिहास विष्णु एवं भागवत पुराण में विशेष रूप से मिलता है।
3. पुराणों में सातवाहनों के सौ से अधिक राजाओं के नाम मिलते हैं ।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है।
  2. सभी तीनों कथन सही हैं ।
  3. केवल दो कथन सही हैं ।
  4. कोई भी कथन सही नहीं है।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. कबीर ग्रंथावली का संबंध राजस्थान के दादुपंथियों से है ।
2. मीरा के गुरु रैदास जुलाहा थे ।
3. मलिक मोहम्मद जायसी ने नामघर जैसे प्रार्थनागृह की स्थापना को बढ़ावा दिया।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है।
  2. सभी तीनों कथन सही हैं।
  3. केवल दो कथन सही हैं ।
  4. कोई भी कथन सही नहीं है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

10. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. आराम-ए-कौसार : नारनौल
2. शेख तैयब की समाधि : कैथल
3. भाई की बाउली : मेहम (रोहतक)
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. सभी तीनों युग्म
  3. केवल दो युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

11. भूमिया या खेरा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. वह होमस्टेड या गाँव का देवता है ।
II. भूमिया की पूजा विवाह के समय की जाती है ।
III. गाय या भैंस का पहला दूध हमेशा भूमिया को समर्पित किया जाता है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही है/हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है।
  2. केवल दो कथन सही हैं।
  3. सभी तीनों कथन सही हैं।
  4. कोई भी कथन सही नहीं है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

12. सूची II सूची II से मिलान कीजिए :
सूची I – सूची II
A. घेटी (Ghethi) – I. दूध देने वाला पशु
B. लागर (Laggar) –  II. बाहरी घर
C. बासन (Basan) – III. गर्दन
D. नोहरा (Nohra) – IV. मटकी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. A-I, B-II, C-III, D-IV
  2. A-III, B-1, C-IV, D-II
  3. A-IV, B-I, C-III, D-II
  4. A-II, B-III, C-IV, D-I
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I : राग विशिष्ट मनोदशा, दिन के समय और मौसम से संबंधित है। प्रत्येक राग के लिए छह महिला कन्सोर्ट होते हैं जिन्हें रागिनी कहा जाता है।
कथन II : रागमाला पेंटिंग राग और रागिनी का चित्रमय विवरण है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. कथन – I और कथन- II दोनों सही हैं ।
  2. कथन – I और कथन -II दोनों गलत हैं।
  3. कथन – I सही है लेकिन कथन- II गलत है।
  4. कथन – I गलत है लेकिन कथन- II सही है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ D

14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. 9 पेलोड्स के साथ आदित्य-L1, अंतरिक्ष वेधशाला को सूर्य का अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया है।
2. VELC सूर्य के परिमण्डल, उच्च रेजल्यूशन और टाइम केडेन्स पर कोरोना की छवि लेगा।
3. आदित्य-L1 ने प्लाज्मा पैरामीटर्स को मापने के लिए एक अल्ट्रावायोलेट इमेजर, 3 एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर और चार इन-सिटु उपकरणों को वहन किया है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है ।
  2. केवल दो कथन सही हैं ।
  3. सभी तीनों कथन सही हैं ।
  4. कोई भी कथन सही नहीं है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

15. सूची I का मिलान सूची II से कीजिए :

सूची Iसूची II
A. बर्डे फूट डेल्टा I. मेकेन्जी
B. एश्चुएरीन डेल्टा II. मिसीसिपि
C. ट्रिपल डेल्टा III. महानदी डेल्टा
D. आर्क्यूएट डेल्टाIV. नील डेल्टा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. A-I, B-II, C-IV, D-III
  2. A-II, B-I, C-III, D-IV
  3. A-III, B-IV, C-I, D-II
  4. A-IV, B-III, C-II, D-I
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

16. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I : प्राचीन बौद्ध स्तूप ब्रह्मसरोवर की पश्चिम दिशा में स्थित है।
कथन II : माउंड लगभग तीन एकड़ में फैला हुआ है। माउंड आसपास की जमीन स्तर से लगभग 4 m की ऊँचाई पर है।
उपरोक्त कथनों को ध्यान में रखते हुए, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए ।

  1. दोनों कथन – I और कथन II सही हैं तथा कथन II कथन – I का सही स्पष्टीकरण है।
  2. दोनों कथन – I और कथन II सही हैं लेकिन कथन- II कथन – I का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
  3. कंथन – I सही है लेकिन कथन- II गलत है।
  4. कथन – I गलत है लेकिन कथन- II सही है।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

17. प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसका उद्देश्य वित्तीय और सामाजिक सेवाओं को वहनयोग्य मूल्य पर प्रदान करना है।
2. तकनीकी का निम्न लागत और विस्तृत पहुँच तक उपयोग करना ।
3. कैंप मोड में न्यूनतम बैलेंस रु. 500 और शून्य शुल्क में बेसिक बचत बैंक जमा खाता खोलना ।
4. स्वदेशी डेबिट कार्ड जारी करना ।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 1 और 4
  3. केवल 2 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ D

18. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. समुद्रगुप्त की ‘व्याघ्रशैली’ मुद्राओं से उसकी पश्चिमी विजय का पता चलता है।
2. अशोक युग के सिक्कों से उसकी ‘शासन पद्धति’ का हमें ज्ञान होता है ।
3. सातवाहन नरेश शातकर्णि की एक मुद्रा पर ‘जलपोत’ का चित्र उत्कीर्ण है, जो उसके समुद्र विजय का प्रतीक है।
4. कुमारगुप्त की ‘अश्वमेध शैली’ के सिक्कों से अश्वमेध यज्ञ की सूचना मिलती है ।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3 और 4
  4. केवल 1, 2 और 4
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

19. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. हरियाणा में बेहतरीन और सबसे संरक्षित बाउली मेहम में है ।
2. तीसरी-चौथी शताब्दी ई. के बाद के यौद्धेयों के सिक्कों के साँचे रोहतक से अधिक पाए गये हैं ।
3. मोर पर ललितासन में बैठे कार्तिकेय की मूर्ति की खोज खोक्राकोट से की गयी है ।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही है/हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है ।
  2. केवल दो कथन सही हैं ।
  3. सभी तीनों कथन सही हैं।
  4. कोई भी कथन सही नहीं है।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒

20. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
निम्नलिखित अमूर्त सांस्कृतिक धरोहरों को यूनेस्को (UNESCO) धरोहर सूची में प्रवेश के वर्ष के क्रम में (पुराने से नए ) व्यवस्थित कीजिए:
1. कालबेलिया
2. बौद्धिक मंत्रोच्चारण
3. रामलीला
4. कुंभ मेला
5. नौरोज़
निम्नलिखित से सही विकल्प को चुनें:

  1. 3, 1, 2, 5, 4
  2. 1, 3, 2, 5, 4
  3. 3, 4, 5, 2, 1
  4. 2, 1, 3, 4, 5
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A
21. सूची I का मिलान सूची II से कीजिए:
सूची I सूची II
A. अबुल हसन अले हुजविरीI. मुनिस अल अखाह
B. कुली खानII. फवाइद अल फुआद
C. जहाँ आराIII. कश्फ उल महजुब
D. अमीर हसन सिज्जी देहलवीIV. मुरक्का-ए-देहली
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
  1. A-II, B-III, C-IV, D-I
  2. A-II, B-III, C-I, D-IV
  3. A-IV, B-I, C-III, D-II
  4. A-III, B-IV, C-I, D-II
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ D

22. सूची I का मिलान सूची II से कीजिए:

सूची I सूची II
A. दिमुन I. सिन्ध प्रदेश
B. मकन या मगन II. मेसोपोटामिया स्थित बंदरगाह
C. मेलुहाIII. बहरीन द्वीप
D. उरIV. मकरान तट (बलूचिस्तान )

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. A-II, B-III, C-IV, D-I
  2. A-IV, B-I, C-III, D-II
  3. A-II, B-III, C-1, dIV
  4. A-III, B-IV, C-I, D-II
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ D

23. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

  • 1. भारत (BHARAT) : एग्री इन्फ्रा फंड
  • 2. लोंगपी कुम्हारी : छत्तीसगढ़
  • 3. सुलुर बाँस (Bamboo) विंड फ्लूट : मणिपुर

उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ D

24. ‘SHREYAS’ अमब्रेला योजना के तहत मुफ्त कोचिंग योजना से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. यह आर्थिक रूप से वंचित एस सी ओ बी सी और अल्पसंख्यकों को अच्छी गुणवत्ता की कोचिंग प्रदान करने के लिए है।
  • 2. योजना के तहत परिवार की कुल आय की उच्चतम सीमा प्रतिवर्ष रु. 8 लाख है ।
  • 3. एससी और ओबीसी विद्यार्थियों का अनुपात 70: 30 है और प्रत्येक श्रेणी में 30% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
  • 4. एस सी, ओ बी सी और अल्पसंख्यक विद्यार्थियों का अनुपात 50 : 30 : 20 के रूप में निर्धारित किया है।

दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 1, 2 और 4
  3. केवल 2 और 3
  4. केवल 2 और 4
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

25. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कोशिकाओं में ग्लूकोज के अवायवीय विघटन (एनारोबिक ब्रेकडाउन) के परिणामस्वरूप निम्न में से कौन-सा यौगिक बनता है ?

  • 1. इथेनॉल
  • 2. लेक्टिक अम्ल
  • 3. कार्बन डाइऑक्साइड
  • 4. एटीपी

उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. 1, 2, 3 और 4
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 1, 2 और 3
  4. केवल 2 और 3
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ D

26. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
मूत्र निर्माण के दौरान निम्नलिखित में से कौन से पदार्थ प्रारंभिक निस्यंद (फिल्ट्रेट) से चयन करके पुनः अवशोषित किए जाते हैं ?

  • 1. ग्लूकोज
  • 2. एमीनो अम्ल
  • 3. लवण
  • 4. जल

दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. 1, 2, 3 और 4
  2. केवल 3 और 4
  3. केवल 1, 2 और 3
  4. केवल 4
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

27. तीन अलग अलग परखनलियों में प्याज के रस की कुछ बूंदें, पतला वेनिला एसेंस और लौंग के तेल को लेकर निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  • 1. NaOH मिलाने पर प्याज की विशिष्ट गंध गायब हो जाती है, हालाँकि यह HCl के साथ बनी रहती है ।
  • 2. HCl मिलाने पर वेनिला की विशिष्ट गंध खत्म हो जाती है, जबकि यह NaOH के साथ बनी रहती है।
  • 3. लौंग के तेल में NaOH मिलाने पर इसकी विशिष्ट गंध समाप्त हो जाती है ।

दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है।
  2. केवल दो कथन सही हैं ।
  3. सभी तीनों कथन सही हैं ।
  4. कोई भी कथन सहीं नहीं है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

28. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. जल वर्षा जल का pH 6 से 7 के बीच होता है, तो इसे अम्लीय वर्षा कहा जाता है।
2. मुंह का pH 7 से अधिक होने पर दांतों के इनैमल (दत्तवल्क ) का क्षरण होने लगता है।
3. अम्लीय परिस्थितियों में किसान मिट्टी को कैल्सियम ऑक्साइड से उपचारित करते हैं।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है।
  2. केवल दो कथन सही हैं ।
  3. सभी तीनों कथन सही हैं।
  4. कोई भी कथन सही नहीं है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

29. मधुमेह के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह अग्न्याशय द्वारा इंसुलिन के अत्यधिक स्राव के कारण होता है ।
2. खून मे ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है।
3. रोगी को बार-बार पैशाब आता है, वजन कम हो जाता है और सुस्ती आती है ।
उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही हैं ।
  2. केवल दो कथन सही हैं ।
  3. सभी तीनों कथन सही हैं।
  4. कोई भी कथन सही नहीं हैं ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

30. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I: रक्त धमनियों की दीवारें मोटी और कठोर होती हैं ।
कथन II: धमनियाँ ऑक्सीजन युक्त रक्त को उच्च दाब में हृदय से शरीर के विभिन्न अंगों तक ले जाती हैं ।
उपरोक्त कथनों को ध्यान में रखते हुए, नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए :

  1. कथन – I और कथन – II दोनों सही हैं तथा कथन – II, कथन -I का सही स्पष्टीकरण है।
  2. कथन – I और कथन – II दोनों सही हैं लेकिन कथन- II, कथन – I का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
  3. कथन – I सही हैं लेकिन कथन- II गलत है।
  4. कथन – I गलत है लेकिन कथन – II सही है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

31. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. समान न्याय और निःशुल्क कानूनी सहायता : संविधान का अनुच्छेद 36
2. सहकारी समितियों को बढ़ावा देना : संविधान का अनुच्छेद 43B
3. उद्योगों के प्रबंधन में श्रमिकों की भागीदारी : संविधान का अनुच्छेद 43A
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

32. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. आजीविका के पर्याप्त साधनों का अधिकार : संविधान का अनुच्छेद 39(A)
2. पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान काम के लिए समान वेतन : संविधान का अनुच्छेद 39(e)
3. काम, शिक्षा और सार्वजनिक सहायता का अधिकार : संविधान का अनुच्छेद
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

33. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. कमजोर वर्गों का शैक्षिक एवं आर्थिक हित: संविधान का अनुच्छेद 45
2. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के शैक्षिक और आर्थिक हित : संविधान का अनुच्छेद 46
3. कृषि एवं पशुपालन संगठन : संविधान का अनुच्छेद 47
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

34. सूची I का सूची II से मिलान कीजिए :

सूची Iसूची II
(A) 26वाँ सांविधानिक संशोधन(I) इ डब्ल्यू एस के लिए आरक्षण
(B) 52वाँ सांविधानिक संशोधन(II) शिक्षा का मौलिक अधिकार
(C) 86वाँ सांविधानिक संशोधन(III) प्रिवी पर्स का समापन
(D) 103वाँ सांविधानिक संशोधन(IV) दलबदल – विरोधी कानून

 नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

  1. A: III, B: IV C: II, D: I
  2. A: I, B: III, C: II, D: IV
  3. A: II, B: I, C: IV, D: III
  4. A: IV, B: III, C: II, D: I
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

35. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. भारत की संचित निधि : निधि से भुगतान संसदीय विनियोजन के बिना किया जा सकता है।
2. भारत की आकस्मिक निधि : भारत के राष्ट्रपति की तरफ से वित्त विभाग के सचिव द्वारा नियोजित।
3. भारत का लोक खाता : इस खाते से राशि निकालने के लिए एक्जीक्यूटिव को संसदीय स्वीकृति की आवश्यकता होती है ।
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

36. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
निम्नलिखित में से कौन-सा पादप हार्मोन पादप की वृद्धि में मदद करता है ?
1. ऑक्सिन
2. जिबरेलिन
3. साइटोकाइनिन
4. एब्सिसिक अम्ल
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. 1, 2, 3 और 4
  2. केवल 1, 2 और 3
  3. केवल 1 और 2
  4.  केवल 1 
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ D

37. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-1: छोटी आँत की लंबाई विभिन्न जानवरों में उनकी भोजन की क्षमता के आधार पर भिन्न होती है ।
कथन-2: शाकाहारीयों को सेल्यूलोज के पाचन हेतु लंबी, छोटी आँत की आवश्यकता होती है ।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. दोनों कथन सही हैं ।
  2. कथन 1 सही है लेकिन कथन 2 गलत है।
  3. कथन 1 गलत है लेकिन कथन 2 गलत है।
  4. दोनों कथन गलत हैं।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

38. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. जल में घुलनशील क्षारक को क्षार कहते हैं।
2. Ca(OH)2 क्षार का उदाहरण नहीं है।
3. किसी क्षारक का जल में धुलना एक उष्माक्षेपी प्रक्रिया है ।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है।
  2. केवल दो कथन सही हैं ।
  3. सभी तीनों कथन सही हैं।
  4. कोई भी कथन सही नहीं है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

39. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. मधुमक्खी के डंक से छोड़ा गया अम्ल : HCl
2. शुक्र का वायुमंडल : H2SO4
3. ऐन्टैसिड : मेथेनॉइक अम्ल
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही हैं ?

  1. केवल एक युग्म सही है ।
  2. केवल दो युग्म सही हैं
  3. सभी तीनों युग्म सही हैं ।
  4. कोई भी युग्म सही नहीं हैं।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

40. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I: हाइड्रोजन को भविष्य के लिए स्वच्छ ऑटोमोबाइल ईंधन के रूप में माना जाता है ।
कथन II: हाइड्रोजन यूनिवर्स में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है ।
उपरोक्त कथनों को ध्यान में रखते हुए, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

  1. कथन- I और कथन – II दोनों सही हैं तथा कथन- II, कथन – I का सही स्पष्टीकरण है।
  2. कथन – I और कथन – II दोनों सही हैं लेकिन कथन- II, कथन – I का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
  3. कथन- I सही है लेकिन कथन- II गलत है ।
  4. कथन – I गलत है लेकिन कथन- II सही है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

41. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. ओटाई (गिनिंग) : बीजों से कॉटन फाइबर को अलग करना
2. बुनाई : फाइबर से यार्न बनाना
3. पॉलिस्टर : आग लगने पर पिघल जाता है और शरीर से चिपक जाता है
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

42. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. भारत के उपराष्ट्रपति : संविधान का अनुच्छेद 62
2. उपराष्ट्रपति का चुनाव : संविधान का अनुच्छेद 65
3. राष्ट्रपति का पदभार काल : संविधान का अनुच्छेद 59
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

43. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार का विस्तार : भारतीय संविधान का अनुच्छेद 138A.
2. सर्वोच्च न्यायालय को कुछ रिट जारी करने की शक्तियाँ प्रदान करना : भारतीय संविधान का अनुच्छेद 139A.
3. सर्वोच्च न्यायालय की सहायता में कार्य करने के लिए नागरिक और न्यायिक प्राधिकरण : भारतीय संविधान का अनुच्छेद 144A.
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ D

44. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. डेंगू मच्छर के कारण होता है और खून के माध्यम से फैलता है।
2. टाइफाइड : जीवाणु के कारण होता है और पानी के माध्यम से फैलता है।
3. दाद : कवक के कारण होता है और कीड़ों से फैलता है।
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

45. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I: चींटी के डंक के प्रभाव को कैलेमाइन विलयन को रगड़कर निष्प्रभावित किया जा सकता है।
कथन II: कैलेमाइन विलयन में जिंक कार्बोनेट होता है जो क्षारीय प्रकृति का होता है ।
उपरोक्त कथनों को ध्यान में रखते हुए, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. कथन – I और कथन – II दोनों सही हैं तथा कथन -II, कथन -I का सही स्पष्टीकरण है।
  2.  कथन – I और कथन – II दोनों सही हैं लेकिन कथन- II, कथन -I का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  3. कथन- I सही है लेकिन कथन- II गलत है।
  4. कथन – I गलत है लेकिन कथन- II सही है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

46. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. अवतल दर्पण : वाहन में रियर व्यू (पश्च- दृश्य) दर्पण
2. समतल दर्पण : वस्तु (बिंब) की तरह समान आकार का प्रतिबिंब
3. उत्तल दर्पण : दंत विशेषज्ञ
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

47. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. कैल्सियम ऑक्साइड : सीमेंट का निर्माण
2. बुझा हुआ चूना : साबुन बनाना
3. प्लास्टर ऑफ पैरिस : खिलौने बनाना
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

48. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
किसी अत्यावश्यक और खतरनाक स्थिति में अग्नि को स्पर्श करने पर, हम अनायास अपना हाथ खींच लेते हैं। यह त्वरित प्रतिक्रिया तंत्रिका तंत्र की निम्नलिखित में से किस संरचना के कारण होती है ?
1. मेरुरज्जु
2. प्रेरक तंत्रिका कोशिका
3. मस्तिष्क
4. संवेदी तंत्रिका कोशिका
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. 1, 2, 3 और 4
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 1, 2 और 4
  4. केवल 2, 3 और 4
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

49. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
निम्नलिखित में से कौन-सा / से कार्य ऐडिनलिन द्वारा प्रभावित होता / होते हैं ?
1. दिल की धड़कन को तेज करता है ।
2. मांस पेशियों में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति
3. पाचन तंत्र में रक्त की आपूर्ति में वृद्धि
4. श्वसन दर में कमी
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. 1, 2, 3 और 4
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 1, 2 और 3
  4. केवल 1
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

50. डिजिटल और सस्टेनेबल ट्रेड फ़ेसिलिटेशन पर ग्लोबल सर्वे से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसे विश्व व्यापार संगठन द्वारा जारी किया गया था।
2. भारत का समग्र स्कोर कई विकसित देशों से अधिक है ।
3. वह द्विवार्षिक सर्वे है जो WTO के सदस्य देशों द्वारा सामूहिक रूप से किए गए व्यापार सुविधा उपायों से संबंधित है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1, 2 और 3 सभी
  4. इनमें से कोई नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

51. कॉर्पोरेट डेब्ट मार्केट डेवलप्मेंट फंड (CDMDF) से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसकी स्थापना वैकल्पिक निवेश निधि के रूप में की जाएगी।
2. निर्दिष्ट डेब्ट-ओरिएंटेड म्यूच्युअल फंड स्कीम्स और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के लिए इस फंड में योगदान अनिवार्य होगा।
3. प्रारंभ में, इसकी स्थापना 5 वर्ष के लिए की जाएगी और सेबी (SEBI) के आदेश पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1, 2 और 3 सभी
  4. इनमें से कोई नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒

52. भारत में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट (FPI) से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसमें पिछले दशक में जबर्दस्त रूप से उतार-चढ़ाव हुआ है।
2. 2022-23 में, भारत में शुद्ध एफपीआई, जीडीपी के 1% से कम था ।
3. फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट, 1999 भारत में एफपीआई को नियंत्रित करने वाला प्राथमिक कानून है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल
  2. केवल 2
  3. सभी तीनों
  4. इनमें से कोई नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C
53. सूची I का मिलान सूची II से कीजिए :
सूची I सूची II
A. लौह अयस्क की खान I. बालाघाट
B. ताँबे की खानII. अमरकंटक पठार
C. बॉक्साइट की खान III. गुआ और नौमुंडी
D. अभ्रक की खानIV. नेल्लोर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
  1. A-III, B-II, C-I, D-IV
  2. A-II, B-I, C-III, D-IV
  3. A-III, B-I, C-II, D-IV
  4. A-I, B-III, C-IV, D-II
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

54. निम्नलिखत कथनों पर विचार कीजिए:
1. ताँबा, सीसा, टिन और बॉक्साइट अलौह खनिज हैं ।
2. मैंगनीज, लोहा, कोबाल्ट और अभ्रक फैरस खनिज हैं ।
3. पोटास, मार्बल और ग्रेनाइट अधात्विक खनिज हैं।
4. निकल, कोबाल्ट और प्लेटिनम बहुमूल्य धातुएं हैं।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 1 और 4
  3. केवल 2 और 3
  4. केवल 2, 3 और 4
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

55. सूची I का मिलान सूची II से कीजिए :
सूची I – सूची II
A. वेल्ड – I. ब्राजील
B. पैम्पास – II. दक्षिण अफ्रिका
C. कम्पोज – III. उत्तर – अमरीका
D. प्रेयरी – IV. दक्षिण अमरीका
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. A-II, B-I, C-IV, D-III
  2. A-III, B-IV, C-I, D-II
  3. A-IV, B-II, C-III, D-I
  4. A-II, B-IV, C-I, D-III
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

56. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I: जेट स्ट्रीम्स ऊपरी स्तरीय पछवाँ हवाओं के मजबूत कोर होते हैं, जो विसर्पी पथ का अनुकरण करती हैं।
कथन-II: ‘जेट स्ट्रीम’ शब्द को विश्व युद्ध-II के दौरान उच्च वेग की ऊपरी स्तरीय हवाओं के लिए पहली बार प्रयोग किया गया था।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. कथन I और कथन II दोनों सही हैं ।
  2. कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
  3. कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
  4. कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

57. निर्यात उत्पाद पर शुल्क और करों के छूट की योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. वह निर्यात वस्तुओं पर करों, शुल्कों और लेवी की छूट के लिए तंत्र प्रदान करता है
2. योजना WTO अनुरूप है और शुरू से अंत तक आईटी परिवेश में लागू की गई है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. इनमें से कोई नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

58. प्रोम्प्ट करेक्टिव एक्शन (PCA) फ्रेमवर्क से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. वर्तमान में PCA पर्यवेक्षी मानक सरकारी और गैर-सरकारी NBFC दोनों पर लागू होते हैं।
2. PCA के अधीन विवेकाधीन कार्यों में ब्रांच के विस्तार पर प्रतिबंध सम्मिलित है ।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. इनमें से कोई नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

59. फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेन्डर्स अधिनियम से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेन्डर (FEO) वह व्यक्ति होता है, जो कम से कम रु. 100 करोड़ के आर्थिक अपराध में शामिल होता है, देश छोड़कर भाग जाता है और जिसके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी होता है।
2. अधिनियम के तहत, प्राधिकारियों को दोषसिद्धि प्राप्त नहीं होने पर भी संपत्ति जब्त करने की शक्ति होती है।
3. फाइनेंसियल इंटेलिजेंस यूनिट अधिनियम को लागू करने हेतु नोडल एजेंसी है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3 सभी
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A
60. निम्नलिखित सूची-I का सूची II से मिलान कीजिए:
सूची-I सूची-II
1. पूर्ण लाभ A. पॉल रोसेनस्टीन रोडन
2. बिग पुश का सिद्धांत B. एडम स्मिथ
3. निम्न स्तर के संतुलन जाल का सिद्धांत C. रिचर्ड आर. नेल्सन
4. संतुलित विकास सिद्धांतD. रैगनर नर्क से
सही विकल्प को चुनें :
  1. 1-A, 2-B, 3-C, 4-D
  2. 1-B, 2-A, 3-C, 4-D
  3. 1-D, 2-A, 3-C, 4-B
  4. 1-B, 2-A, 3-C, 4-D
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

61. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. गिनी इंडेक्स आय या धन के वितरण का एक ग्राफिकल निरूपण है।
2. गिनी सूचकांक जितना अधिक होगा, आय समानता की डिग्री उतनी ही अधिक होगी।
3. इंडिया वेज रिपोर्ट के अनुसार भारत में नियमित श्रमिकों के बीच गिनी इंडेक्स का मान बढ़ा है, जबकि आकस्मिक श्रमिकों के बीच यह घटा है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?

  1. 1 और 2
  2. 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3 सभी
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ D

62. भारत में उर्वरक क्षेत्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सल्फर कोटेड यूरिया को सामान्यतः नीम कोटेड यूरिया भी कहा जाता है, जो मृदा में सल्फर की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
2. फर्टिलाइजर फ्लाइंग स्क्वाड (FFS) का गठन अलग-अलग खेतों के लिए फसलवार उर्वरक की सिफारिश करने के लिए किया गया था।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. इनमें से कोई नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ D

63. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय निगम विश्व बैंक का एक अंग है जो कि विकासशील देशों में निजी क्षेत्र को वित्तपोषित करने के लिए है ।
2. आईसीआईएमओडी – इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट स्विट्जरलैंड में स्थित एक अंतर-सरकारी ज्ञान और शिक्षण केंद्र है ।
3. अखिल भारतीय ग्रामीण वित्तीय समावेशन सर्वेक्षण हर पाँच साल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा किया जाता है ।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1
  4. उपरोक्त सभी
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

64. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
मिलेट फसल के उत्पादन पर अधिक जोर दिया गया है।
निम्नलिखित में से कौन-सा /से कथन रागी फसल से संबंधित है/हैं ?
1. रागी वर्षा आधारित फसल है और अधिकतर काली मृदा में अच्छे से बढ़ती है ।
2. रागी लाल, काली, रेतीली, दुम्मटी और उथली काली मृदा में अच्छे से बढ़ती है।
3. यह शुष्क क्षेत्र की फसल है और आयरन, कैल्शियम और रुक्षांश (रफेज) से भरपूर होती है ।
4. कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड, राजस्थान और अरूणाचल प्रदेश रागी उत्पादन के प्रमुख राज्य हैं।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही है ?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 2, 3 और 4
  4. केवल 1, 3 और 4
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B
65. सूची I का मिलान सूची II से कीजिए :
सूची I सूची II
A. विलुप्तप्रायः प्रजातिI. मरुस्थलीय भेड़ और हार्नबिल
B. असुरक्षित प्रजाति II. नीली भेड़
C. दुर्लभ प्रजाति III. लॉइन टेल मैकेक
D. विलुप्त प्रजाति IV. गुलाबी सिर वाली बतख
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
  1. A-III, B-I, C-IV, D-II
  2. A-III, B-II, C-I, D-IV
  3. A-II, B-I, C-IV, D-III
  4. A-IV, B-III, C-I, D-II
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

66. पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) रिपोर्ट के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I : शहरी क्षेत्रों में करंट विकली स्टेटस (CWS) तीन महीने के अंतराल पर मापा जाता है।
कथन-II : वर्तमान लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन दर (LFPR) और बेरोजगारी दर की जब इसके आधार वर्ष 2017-18 से तुलना की जाती है, तो इसमें गिरावट का रुझान दिखाई देता है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है / हैं ?

  1. केवल कथन I सही है ।
  2. केवल कथन II सही है ।
  3. कथन I और II दोनों सही हैं।
  4. न तो कथन I और न ही कथन II सही है।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

67. विलफुल डिफोल्टर्स और लार्ज डिफोल्टर्स डाइरेक्शन्स, 2023 के विवेचन के संबंध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तात्कालिक रिलीज से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. निर्देश सभी विनियमित इकाइयों NABARD, SIDBI और EXIM बैंक सहित पर लागू होंगे।
2. विलफुल डिफोल्ट उधारकर्ता की समीक्षा एवं अंतिम रूप खाते के नॉन- पर्फोर्मिंग एसेट के रूप में वर्गीकृत होने के छह महीने के भीतर की जानी चाहिए। (NPA).
3. ऋणदाता मुख्य देनदार के विरुद्ध पर्याप्त उपाय किए बिना गारंटर के विरुद्ध प्रक्रिया नहीं कर सकता है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. सभी 1, 2 और 3
  4. केवल 2 और 3
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

68. सूची I का मिलान सूची II से कीजिए :
सूची I – सूची II
A. शिप्की झील – I. कश्मीर
B. लिपु झील – II. हिमाचल प्रदेश
C. जेलेप ला – III. उत्तराखंड
D. बर्झल – IV. सिक्किम
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. A-III, B-II, C-IV, D-I
  2. A-II, B-III, C-IV, D-I
  3. A-III, B-II, C-I, D-IV
  4. A-III, B-1, C-II, D-IV
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

69. सूची I का मिलान सूची II से कीजिए :
सूची I     –    सूची II
A. ताँबा और निकल – I. दक्षिण अफ्रीका
B. क्रोमाइट और प्लैटिनम – II. ऑन्टेरियो
C. फास्फेट – III. काकेशस
D. चूना पत्थर – IV. अल्जीरिया
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. A-II, B-I, C-IV, D-III
  2. A-I, B-II, C-III, D-IV
  3. A-III, B-IV, C-II, D-I
  4. A-III, B-1, C-II, D-IV
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

70. सूची I का मिलान सूची II से कीजिए :
सूची I -सूची II
A. पर्वत समीर – I. सहारा मरुस्थल
B. चिनूक (पवन) – II. कैटाबेटिक
C. सिमूम – III. स्नो ईटर
D. सिरौको-  IV. एशियाई और अफ्रिकी मरुस्थल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. A-III,B-II,C-IV,D-I
  2. A-II,B-III, C-IV,D-I
  3. A-III,B-I,C-II,D-IV
  4. A-IV, B-I, C-III, D-II
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

71. सूची I का मिलान सूची II से कीजिए
सूची I – सूची II
A. एंजेल प्रपात – I. वेनेजुएला
B. योसेमिटी प्रपात  – II. कैलिफ़ोर्निया
C. नियाग्रा प्रपात – III. दक्षिण अफ्रिका
D. विक्टोरिया प्रपात  –  IV. यूएसए और कनाडा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

  1. A-I, B-II, C-IV, D-III
  2. A-II, B-1, C-III, D-IV
  3. A-III, B-IV, C-II, D-I
  4. A-IV, B-III, C-I, D-II
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

72. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. कंडला पोर्ट, सरदार पटेल पोर्ट के नाम से भी जाना जाता है, यह एक ज्वारीय बन्दरगाह है।
2. मार्मागोआ बन्दरगाह प्रमुख आयरन अयस्क निर्यात के लिए है।
3. चेन्नई देश के पुराने कृत्रिम बन्दरगाहों में से एक है।
4. पाराद्वीप बन्दरगाह देश में माइका के निर्यात के लिए जाना जाता है ।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3 और 4
  4. केवल 2, 3 और 4
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

73. हमारे सौर मंडल से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सप्तऋषि बिग बियर तारामण्डल का हिस्सा बनाता है।
2. सप्तऋषि उरसा मेजर तारामण्डल का हिस्सा बनाता है।
3. क्षुद्रग्रह बेल्ट मंगल और पृथ्वी की कक्षाओं के मध्य स्थित है। सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह सिरे (Cere) है ।
4. दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3 और 4
  4. केवल 1, 2 और 4
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ D

74. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता भारत में रेगर मृदा से संबंधित है ?
1. यह तीव्र लीचिंग के परिणाम स्वरूप क्रिस्टलीय आग्नेय चट्टानों पर विकसित होती है।
2. यह आयरन, पोटास और फॉस्फोरिक सामग्री से भरपूर होती है ।
3. यह मुख्य रूप से दक्कन पठार के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में पायी जाती है और यह लावाप्रवाह से निर्मित होती है ।
4. इसमें कैल्शियम कॉर्बोनेट, मैग्नीशियम, पोटास और चूना भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3 और 4
  4. केवल 1, 2 और 4
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

75. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएँ भारत में लाल और पीली मृदा से संबंधित हैं ?
1. यह अति वर्षा वाले क्षेत्रों में क्रिस्टलीय आग्नेय चट्टानों पर विकसित होती है।
2. यह क्रिस्टलीय और कायांतरित चट्टानों में आयरन के डिफ्यूजन के कारण लाल रंग की हो जाती है।
3. यह हाइड्रेटेड फॉर्म में पीला रंग ले लेती है ।
4. यह शुष्क स्थिति में आयरन और सल्फर के कारण लाल और पीला रंग ले लेती हैं।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1 और
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3 और 4
  4.  केवल 1, 2 और 4
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

76. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय राष्ट्रीय सेना में गांधी, आजाद और सुभाष के नाम से फाइटिंग ब्रिगेड थे।
2. भारतीय राष्ट्रीय सेना के स्लोगन ‘जय हिंद’ और ‘दिल्ली चलो’ थे।
3. रास बिहारी बोस भारतीय राष्ट्रीय सेना से संबंधित नहीं थे ।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है ।
  2. केवल दो कथन सही हैं।
  3. सभी तीनों कथन सही हैं ।
  4. कोई भी कथन सही नहीं है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

77. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव एकल अहस्तान्तरणीय मत से समानुपातिक प्रतिनिधित्व की प्रणाली के अनुसार होता है।
2. उत्तर प्रदेश के प्रत्येक सांसद के मत का मान गोवा के सांसद के मत के मान से अधिक होता है।
3. राष्ट्रपति के चुनाव में मतदाता नोटा (NOTA) के प्रावधान का उपयोग नहीं कर सकता है।
4. दलबदल – विरोध कानून के प्रावधान राष्ट्रपति के चुनाव में लागू नहीं होते हैं ।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3 और 4
  4. केवल 1, 2 और 4
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

78. भारतीय संविधान के सन्दर्भ में सूची I का सूची II से मिलान कीजिए :
सूची I – सूची II
A. अनुच्छेद 263 – I. वित्त आयोग
B. अनुच्छेद 226 – II. उच्च न्यायालय
C. अनुच्छेद 239 – III. अंतरराज्यक परिषद्
D. अनुच्छेद 280 – IV. केंद्र शासित प्रदेश
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. A: III, B: II, C: IV, D: I
  2. A: I, B: II, C: III, D: IV
  3. A: II, B: I, C: III, D: IV
  4. A: IV, B: II, C: III, D: I.
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

79. सूची I का सूची II से मिलान कीजिए :
सूची I – सूची II
A. भारतीय संविधान की दूसरी अनुसूची – I. अनुसूचित क्षेत्रों का प्रशासन
B. भारतीय संविधान की पाँचवीं अनुसूची – II. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
C. भारतीय संविधान की नौवीं अनुसूची – III. दलबदल विरोधी कानून
D. भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची – IV. भूमि सुधार कानून
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

  1. A: III, B: I, C: IV, D: II
  2. A: I, B: II, C: III, D: IV
  3. A: II, B: I, C: IV, D; III
  4. A: IV, B: III, C: II, D: I
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

80. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. प्रिवीपर्स उस विशिष्ट राशि को उल्लिखित करता है जो उन भूतपूर्व रियासतों के शासकों को वार्षिक रूप से देय होता था जो अधिमिलन प्रपत्र पर हस्ताक्षर करते थे ।
2. 42वें संविधान संशोधन से पहले प्रिवी पर्स का भुगतान संवैधानिक बाध्यता थी ।
3. प्रिवीपर्स की समाप्ति इस आधार पर उचित थी कि यह संविधान में प्रतिष्ठापित समतावाद के सिद्धांत के विरुद्ध था।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है।
  2. केवल दो कथन सही हैं।
  3. सभी तीनों कथन सही हैं ।
  4. कोई भी कथन सही नहीं है।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

81. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. संसद राज्य सूची में शामिल मुद्दों पर कानून बना सकती है, यदि दो या अधिक राज्य विधायिकाएं इस कानून अधिनियमित करने हेतु संसद को अनुरोध करके प्रस्ताव पारित करती हैं।
2. अधिनियमित कानून सभी राज्यों पर समान रूप से लागू होगा, चाहे उन्होंने इस प्रस्ताव को पारित किया है या नहीं।
3. इस प्रकार के कानून को केवल संसद द्वारा संशोधित या निरसित किया जा सकता है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है।
  2. केवल दो कथन सही हैं।
  3. सभी तीनों कथन सही हैं ।
  4. कोई भी कथन सही नहीं है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

82. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. अहिरवाल (हरियाणा) में 1857 में क्रांति के नेता : राव तुलाराम
2. फरीदाबाद (हरियाणा) में 1857 में क्रांति के नेता : धानू सिंह
3. हांसी (हरियाणा) में 1857 में क्रांति के नेता : इमाम अली कलंदर
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

83. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. 1676 में शिवाजी राजगढ़ में औपचारिक रूप से सम्राट बने ।
2. कर्नाटक अभियान शिवाजी द्वारा अंतिम बड़ा अभियान था ।
3. 1678 में शिवाजी ने कर्नाटक के विरुद्ध अभियान चलाया और कुतुब शाह को एक लाख हून की सब्सिडी भुगतान करने के लिए मजबूर किया।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है ।
  2. केवल दो कथन सही हैं ।
  3. सभी तीनों कथन सही हैं।
  4. कोई भी कथन सही नहीं है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

84. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. नू सिपिहर – अमीर खुसरो
2. रियाजुल इंशा – महमूद गावां
3. बुरहान-ए-मासिर – रफीउद्दीन शिराजी
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

85. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. बसावन : अकबर
2. मीर सय्यद अली : हूमायूँ
3. दसवंत : जहांगीर
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

86. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. याचिका, मैंडमस लोक प्राधिकारियों और किसी निजी व्यक्ति दोनों के विरुद्ध जारी की जा सकती है।
2. मैंडमस संविदात्मक दायित्व को लागू करने के लिए जारी किया जा सकता है।
3. राज्य के गवर्नर के विरुद्ध मैंडमस जारी नहीं किया जा सकता है।
4. मैंडमस, अवैध रूप से एकत्र किए गए कर को वापस करने के लिए राज्य के विरुद्ध जारी किया जा सकता है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं?

  1. केवल एक कैथन
  2. केवल दो कथन
  3. केवल तीन कथन
  4. सभी चार कथन
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

87. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय संघ में एक नया राज्य बनाने के लिए संसद, सामान्य बहुमत के साथ संविधान के प्रावधानों में संशोधन कर सकती है।
2. राज्य नीति के निदेशक सिद्धान्तों के प्रावधानों में संशोधन करने के लिए संसद को विशिष्ट बहुमत की आवश्यकता होती है।
3. संविधान के अनुच्छेद 368 में संशोधन करने के लिए संसद को आधे राज्यों की विधायिकाओं की सहमति के साथ विशिष्ट बहुमत की आवश्यकता होती है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है।
  2. केवल दो कथन सही हैं ।
  3. सभी तीनों कथन सही हैं ।
  4. कोई भी कथन सही नहीं है
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

88. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. सिक्खों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने अपने छंद मुख्य रूप से हिंदी (ब्रज भाषा) में रचे हैं।
2. नीलदर्पण नाटक, दीनबंधु मित्र द्वारा लिखा गया था ।
3. आनंद मठ में प्रसिद्ध राष्ट्रवादी गीत ‘वंदे मातरम्’ अंतर्विष्ट है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है।
  2. केवल दो कथन सही हैं ।
  3. सभी तीनों कथन सही हैं ।
  4. कोई भी कथन सही नहीं है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

89. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. जेम्स मिल भारतीय धर्म और संस्कृति के प्रति अति आलोचनात्मक थे।
2. 1835 में विलियम बेन्टिंग ने घोषणा की, कि फारसी को दरबार की भाषा के रूप में हटाया जाय एवं उसका स्थान अंग्रेजी को दिया गया।
3. कलकत्ता, बम्बई और दिल्ली के विश्वविद्यालयों की स्थापना वुड्स डिस्पेच के कारण हुई।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है।
  2. केवल दो कथन सही हैं
  3. सभी तीनों कथन सही हैं।
  4. कोई भी कथन सही नहीं है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

90. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. विजयनगर स्थान का चयन विरूपाक्ष मंदिर के अस्तित्व से प्रेरित था ।
2. पम्पादेवी मंदिर के पास विजयनगर को बसाया गया था ।
3. विजयनगर के सिक्कों पर श्री पम्पाय नमः अभिलेख मिला है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है ।
  2. केवल दो कथन सही हैं।
  3. सभी तीनों कथन सही हैं ।
  4. कोई भी कथन सही नहीं है ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

91. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. प्रतिहार नरेश भोज : ग्वालियर अभिलेख
2. सातवाहन नरेश पुलुमावी : नासिक अभिलेख
3. हूण राजा तोरामन : एरन वराह अभिलेख
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

92. सूची I का सूची II से मिलान कीजिए :
सूची I – सूची II
A. ऑपरेशन गंगा – I. यूक्रेन निकासी मिशन
B. ऑपरेशन केक्टस – II. नेपाल में राहत और बचाव कार्य
C. ऑपरेशन मैत्री – III. मालदीव में तख्तापलट के प्रयास को बेअसर करना
D. ऑपरेशन कावेरी – IV. सूडान निकासी मिशन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

  1. A: I, B: II C: III, D: IV
  2. A:I, B: III, C: II, D: IV
  3. A: II, B: I, C: IV, D: III
  4. A: IV, B: III, C: II, D: I
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

93. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. जनहित याचिका, जनहित के प्रवर्तन के लिए न्यायालय में विधिक कार्य है।
2. पीआईएल लोकस स्टैंड के सिद्धांत को प्रतिबलित करता है।
3. नागरिक और संगठन दोनों पीआईएल दाखिल कर सकते हैं।
4. भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के अधीन उच्चतम न्यायालय और अनुच्छेद 226 के अधीन उच्च न्यायालय पीआईएल सुन सकते हैं।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3 और 4
  4. केवल 1, 3 और 4
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ D

94. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. रानी दुर्गाव : गोंडवाना
2. चांद बीबी : अहमदनगर
3. जोहरा : मुहम्मद शाह
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ B

95. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. आमिर-ए-दाद : विधिक अधिकारी जो जजों के निर्णय को निष्पादित करता था ।
2. तुरकन – ए – चहलगानी : चालीस का समूह
3. बारीद – ए – मामलिक : सूचना और गुप्तचर विभाग प्रमुख
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

96. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. सूरदास : सुरसागर
2. शंकरदेव : कीर्तन घोष
3. संत तुकाराम : अभंग
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C

97. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. भार और माप के मानकों की स्थापना : संघसूची
2. गोद लेना और उत्तराधिकार : राज्यसूची
3. बेटिंग और गैमलिंग : समवर्ती सूची
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

98. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. अवशिष्ट विषय वह विषय हैं, जो संविधान की 7वीं अनुसूची की तीन सूचियों में सम्मिलित नहीं हैं
2. अनुच्छेद 248 के अनुसार संघीय संसद और राज्य विधायिकाएँ दोनों इन (अवशिष्ट) विषयों पर कानून बना सकते हैं।
3. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अवशिष्ट विषय का एक उदाहरण है।
दिए गए उपरोक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं ?

  1. केवल एक कथन सही है।
  2. केवल दो कथन सही हैं।
  3. कोई भी कथन सही नहीं है ।
  4. सभी तीनों कथन सही हैं ।
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

99. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. मुलफुजात : सूफी संतों की बातचीत
2. मक्तुबात : सूफी संतों की जीवनियों का स्मरण
3. तजकिरा : लिखे हुए पत्रों का संकलन
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ A

100. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. दार-उल-अदल : न्याय का स्थान
2. बलाहार : निम्न श्रेणी का कृषि मजदूर
3. मलिकुत-तुजार : व्यापारियों का प्रधान
उपरोक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?

  1. केवल एक युग्म
  2. केवल दो युग्म
  3. सभी तीनों युग्म
  4. इनमें से कोई भी युग्म नहीं
  • उत्तर देखे 
  • सही उत्तर ⇒ C
error: Content is protected !!